Ticker

6/recent/ticker-posts

BALRAMPUR: विष्णु सिंह देव बने कोरिया युवा कांग्रेस के प्रभारी

 विष्णु सिंह देव बने कोरिया युवा कांग्रेस के प्रभारी


रामजीवन यादव


भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लावरु, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी, राष्ट्रीय महासचिव छत्तीसगढ़ प्रभारी डॉ पलक वर्मा, राष्ट्रीय सचिव छत्तीसगढ़ प्रदेश सहप्रभारी इकबाल सिंह ग्रेवाल व सुश्री प्रियंका सारसर एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री आकाश शर्मा के अनुमोदन पश्चात समस्त प्रदेश पदाधिकारियों को दायित्व सौपा गया है। जिसमें सरगुजा जिले के युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव विष्णु सिंह देव को संगठन द्वारा कोरिया जिले प्रभारी बनाकर उन्हें एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई हैं।युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव विष्णु सिंह देव को संगठन द्वारा कोरिया के प्रभारी बनाये जाने पर युवा कांग्रेस सरगुजा बलरामपुर के युंका पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है और सभी ने विष्णु सिंह देव को बधाई एवं शुभाकमनाए दी है।जिसमे विष्णु सिंह देव ने कहा की छ. ग. युवा कांग्रेस प्रभारी आदरणीय डॉ पलक वर्मा ,सहप्रभारी प्रियंका सारसर ,प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ,मुझे कोरिया जिले का प्रभारी का दायित्त्व देने के लिये आप सभी आदरणीय जन का बहुत बहुत आभार,मैं अपने जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी मेहनत और ईमानदारी से करने का प्रयाश करूँगा व निश्चित ही कोरिया एवं सरगुजा के युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा ।

Post a Comment

0 Comments