Ticker

6/recent/ticker-posts

Belgahana: बेलगहना......यादव ठेठवार समाज के अध्यक्ष चुने गए हरिशंकर यादव*

 *बेलगहना......यादव ठेठवार समाज के अध्यक्ष चुने गए हरिशंकर यादव*


संवाददाता राम प्रताप सिंह की रिपोर्ट बेलगहना..........





बेलगहना तहसील के ग्राम जरगा में यादव ठेठवार समाज की हुई महासभा में केंदा राज के साथ लोरमी,कोटा,रतनपुर, बेलगहना के उपस्थित ठेठवार यादव समाज  के सभासदों ने बारीडीह के युवा हरिशंकर यादव को अध्यक्ष चुना बालक नरेंद्र यादव नवाडीह को उपाध्यक्ष, सचिव व प्रवक्ता व कार्यकारिणी का भी गठन किया गया जिसमें राम कृपाल यादव को मीडिया की कमान सौंपी गई है।


बैठक में सबसे महत्वपूर्ण निर्णय यह लिया गया कि विवाहोत्सव में ध्वनी विस्तारक यंत्र के रूप में डी जे साउंड को पूरी तरह प्रतिबंधित किया गया है साथ ही मृत्यु भोज में अनेक प्रकार के व्यंजनों को छोड़कर केवल दाल, चावल, पूरी, बड़ा, व यादव समाज की पहचान खीर का ही चलन रखने का निर्णय लिया गया है जिसमें भोज में वर्णित व्यंजनों के लिए पूर्णतः बाध्यता नहीं कि गई है यथाशक्ति वर्णित व्यंजनों में कमी चलेगी किंतु अन्य व्यंजनों का समावेश न करने की बाध्यता रखी गई है।

 सभी पदाधिकारियों की नियुक्ति पर समस्त ठेठवार यादव समाज के सभासदों ने प्रसन्नता जाहिर की है। पदाधिकारियों ने समाज हित मे सबके साथ मिलकर कार्य करने की बात कही।

Post a Comment

0 Comments

Random Posts