Ticker

6/recent/ticker-posts

Mahasamund: पाशा बने प्रदेश अध्यक्ष*

 *पाशा बने प्रदेश अध्यक्ष* 


महासमुंद ब्यूरो रिपोर्ट आशीष गुप्ता 



याकूब खान पाशा को मुस्लिम सेवा संघ भारत छत्तीसगढ़ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है यह नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष फिरोज मासूल दार तथा कोर कमेटी के मार्गदर्शन में नियुक्ति की है।

मुस्लिम सेवा संघ मुस्लिम समाज के सामाजिक, शैक्षणिक ,आर्थिक, सांस्कृतिक तथा राजनीतिक विकास के मुख्य उद्देश्य के साथ-साथ मुस्लिम समाज को और अन्य दुर्बल घटकों को जागृत कर उनके संविधानिक अधिकारों के प्रति जागृत कर उन्हें अन्याय और अत्याचार से मुक्त कराने का उद्देश्य है साथ ही साथ मुस्लिम सेवा संघ में समाज के कई जरूरी समस्याओं के साथ ही विशेषता जैसे शिक्षा रोजगार और आरोग्य त्रिसूत्री कार्यक्रम पर जोर करना है पाशा ने आगे बताया कि मुस्लिम सेवा संघ भारतीय संविधान राष्ट्रीय एकात्मता या मुख्य विचारधारा के विरोध में किसी भी काम का समर्थन नहीं करता। याकूब खान पाशा अभी वर्तमान में भारतीय जनता मजदूर संघ प्रदेश महासचिव, अखिल भारतीय मुस्लिम युवा मंच देश कार्यकारिणी सदस्य नमो सेना इंडिया भारत में प्रदेश महामंत्री व भाजपा आईटी सेल मंडल संयोजक , भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल महामंत्री व बहुत से संगठनों में दायित्व निभा रहे है।पाशा  ने आगे कहा कि बहुत जल्दी पूरे छत्तीसगढ़ में प्रदेश कार्यकारिणी का गठन कर जिलों का भी विस्तार किया जाएगा। पाशा जी के प्रदेश अध्यक्ष बनते ही उनके इष्ट मित्र तथा उनके समर्थकों में हर्ष व्याप्त है।

Post a Comment

0 Comments