Ticker

6/recent/ticker-posts

Durgkondal: छत्तीसगढ़ पेंशन धारी कल्याण संघ की जिला स्तरीय बैठक चारामा में संपन्न हुई*।

 *छत्तीसगढ़ पेंशन धारी कल्याण संघ की जिला स्तरीय बैठक चारामा में संपन्न हुई*।               





कलेष जैन__दुर्गुकोंडल 2 जून 2023 छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ की ज़िला स्तरीय बैठक चारामा में सम्पन्न हुई। बैठक में तहसील अध्यक्षों और सदस्यों की उपस्थिति में 17 दिसम्बर 2023 को पेंशन दिवस सह सम्मान समारोह आयोजित करने पर विस्तार पूर्वक चर्चा कर निर्णय लिया गया । जनप्रतिनिधियों से सौजन्य भेंट कर उक्त आयोजन की जानकारी दे। इसी क्रम में 1/6/2023 को माननीया विधायक श्रीमती सावित्री मनोज मंडावी से सौजन्य भेंट किया गया।  9/6/2023  सांसद कांकेर लोकसभा क्षेत्र एवं कांकेर विधानसभा क्षेत्र के माननीया विधायक से सौजन्य भेंट कर 13/6/2023 अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र के माननीया विधायक से सौजन्य भेंट किया जाना है। सौजन्य भेंट हेतु समस्त तहसील के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष और जिला के पदाधिकारियों को दायित्व दिया गया है। वर्ष 2023 में सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों एवं उन्हें मिलने वाले परिलाभो की जानकारी हेतु खण्ड शिक्षा अधिकारी चारामा श्री केशव साहू जी से सौजन्य भेंट कर  जानकारी चाही गई। ज़िला स्तरीय आगामी बैठक माह जुलाई 2023 को दुर्गूकोंदल मे होगी।

Post a Comment

0 Comments