Ticker

6/recent/ticker-posts

Durgkondal: :विकास खंड दुर्गुकोंदल के सभाकक्ष में मतदाता जागरूकता करने हेतु सौ से अधिक महिला शिक्षिका, पर्यवेक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को ईव्हीएम का प्रदर्शन करते हुए सुचारू रूप से संचालन व मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में महिलाओं की भूमिका पर विस्तार से चर्चा करते हुए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया।

 :विकास खंड दुर्गुकोंदल के सभाकक्ष में मतदाता जागरूकता करने हेतु सौ से अधिक महिला शिक्षिका, पर्यवेक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को ईव्हीएम का प्रदर्शन करते हुए सुचारू रूप से संचालन व मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में महिलाओं की भूमिका पर विस्तार से चर्चा करते हुए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। 



           दुर्गूकोंदल _  विदित हो कि जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ प्रियंका शुक्ला कलेक्टर उत्तर बस्तर कांकेर के मार्गदर्शन में आगामी विधानसभा निर्वाचन को ध्यान में रखते हुये प्रत्येक विकासखंड में शत-प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को लेकर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन  का मतदाता जागरूकता अभियान के लिए रवाना किया गया।जिसके अंतर्गत विकासखंड दुर्गुकोंदल में आगामी विधानसभा निर्वाचन 2024 के मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद सभाकक्ष दुर्गुकोंडल में लगभग सौ से अधिक महिला कर्मचारियों अधिकारियों की उपस्थिति में मास्टर ट्रेनर संजय वस्त्रकर एवं मनीष गौतम के द्वारा मतदान की प्रक्रिया व इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन की विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए समस्त महिला कर्मचारियों को ईवीएम मशीन संचालन कैसे करना है इसका प्रशिक्षण के साथ ही साथ उन्हें ईवीएम मशीन स्वयं से चलाने का अभ्यास भी कराया गया।इस अवसर पर सरोज महिलांगे मुख्य कार्यपालन अधिकारी,एस पी कोसरे खंड शिक्षा अधिकारी,आर के किशोरे पंचायत इंस्पेक्टर,देवकुमारी परिहार महिला एवं बाल विकास अधिकारी,नारद नायक,खिलेश जैन,अन्नू दुग्गा व बड़ी संख्या में महिला कर्मचारी उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments