गरियाबंद_पहली बार देवभोग में दिखा जंगली हाथी तो घेर लिया भिड़ ने,7 घंटे तक 300 मिटर की परिधि में भाग दौड़ करता रहा हाथी,छेड़ने से गुस्से में भी है।भिड़ नियंत्रण करने फॉरेस्ट पुलिस व राजस्व के 70 कर्मी अफसर दिन भर जुटे रहे।उसी इलाके में एक कुत्ते ने 14 लोगो को काट दिया।
दो दिन पहले तक ओडिसा सीमा से लगे गांव में जिस हाथी का पदचिन्ह देखकर दहशत फैला था वही हाथी आज दहिगांव घाट से तेल नदी पार करते हुए करीबन सुबह 9 बजे देवभोग के रीहायसी इलाके में आ धमका।नदी में नहाते हुए लोगो ने हाथी को देखा था।सुबह 10 बजते ही ठाकुर पारा वार्ड के पीछे से लेकर फोकटपारा तक लोगो की भिड़ जुट गई। बेलाट नाले के इसी 300 मीटर के हिस्से में हाथी सुबह से आना जाना के रहा है।पहली बार इलाके में जंगली हाथी की आमद हुई है लिहाजा खतरे से अनजान लोग देखने भारी संख्या में जुट रहे।सूचना पाते ही फॉरेस्ट एसडीओ राजेंद्र सोरी 15 हाथी मित्र समेत अपने 30 लोगो की टीम के साथ भिड़ को नियंत्रण करने की कोशीस में जुटे है।थाना प्रभारी गौतम गावड़े व तहसीलदार जयंत पटले पुलिस की टीम के साथ प्रभावित इलाके के दुकान बन्द कराने के अलावा रास्ते में लगने वाली भीड़ को रोकने में जुटे रहे ताकि हाथी को कोई परेशान न करे व उसे निकलने का रास्ता मिले ताकि अपने गंतव्य तक जा सके। बढ़ती भीड़ ने प्रशासन की कोशिस को नाकाम करता रहा।
एस डी ओ राजेंद्र सोरी ने बताया की हाथी की उम्र 20 से 25 साल का है।लोगो की भिड़ के वजह से उसे जाने का रास्ता नही मिल रहा है।भिड़ हटाने की कोसिस जारी है।संभवत अंधेरा होते ही वह निकलने में सफल हो जाएगा।हाथी नवरंगपुर जिले के मालगांव धवरपुर इलाके में सक्रिय दल का सदस्य है।समय पर नही जाने दिया गया ओर सावधानी नही बरता गया तो परिणाम जानलेवा साबित हो सकता है।
दहशत में बेहोश हुआ_
विडियो बनाते वक्त भड़के हाथी के चपेट में आने से निषाद पारा का एक 17 वर्षीय लड़का बाल बाल बच गया,दहशत के कारण तबियत बिगड़ी तो लड़के को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।इस घटना के बावजूद लोग सबक नही लिए,
कुत्ते ने 14 को काट दिया_ हाथी देखने जुटी फोकटपारा इलाके के भीड़ में अचानक एक आवारा कुत्ता हमलावर हो गया।देखते ही देखते 4 घंटे के भीतर 14 लोगो को काट दिया। देवभोग अस्पताल में पदस्थ चिकित्सक डॉक्टर प्रकाश साहू ने बताया की कुत्ते काटने से इलाज के लिए शाम 5 बजे तक भानु पात्र 37 वर्ष,प्रताप सिंह 46 वर्ष,रजत 26वर्ष,तोषण नायक 34वर्ष,नवल सिंह 50वर्ष,लेखधर 65वर्ष,नंद, कुमार 37वर्ष,रुकमणी 46 वर्ष,तावेश 18 वर्ष,समीक्षा 12 वर्ष ,अनुग्रह 10 वर्ष,सामेल 12वर्ष , निलराम 45वर्ष ,रूपसिंह 22वर्ष आए थे जिनका आवश्यक उपचार किया गया है।
फोटो_ इस तरह घूमते हुए बौखला रहा हाथी।
फोटो_ पुलिस ने रास्ता रोक कर भिड़ कम करने की कोशिश कर रही
फोटो_हाथी मित्र के भिड़ कम करने की अपील करते हुए


0 Comments