Ticker

6/recent/ticker-posts

Durgkondal: राजस्व पटेल संघ की बैठक संपन्न हुआ।*

 *राजस्व पटेल संघ की बैठक संपन्न हुआ।*



दुर्गूकोंदल ।तहसील दुर्गूकोंदल के समस्त ग्राम पटेलों की दुर्गूकोंदल बाजार मंडी में बैठक लेकर राजस्व पटेल संघ के पदाधिकारियों का सर्व सम्मति से चुनाव किया गया। राजस्व पटेल संघ दुर्गूकोंदल का चुनाव जिलाध्यक्ष तिलक दर्रो, पूर्व अध्यक्ष बृजलाल दुग्गा के उपस्थित में संपन्न हुआ। राजस्व पटेल संघ तहसील दुर्गूकोंदल के संरक्षक बृजलाल दुग्गा, संरक्षक सुखदेव बघेल, अध्यक्ष मेहरसिंह कोमरा, उपाध्यक्ष जगन्नाथ गावड़े, दानसू आचला, सचिव गैंदसिंह ठाकुर, सहसचिव देवसिंह आचला, कोषाध्यक्ष पुरन उयका, कार्यकारिणी सदस्य रजनाथ उयका, अजीत हिड़को, रामप्रसाद दुग्गा, दुवारूराम मंडावी, रूपसिंह नेताम, लालजी दुग्गा, बिसऊ जाड़े, मेघनाथ दुग्गा, श्रवण टेपरिया, नरसिंग दुग्गा, सोनूराम पुड़ो, श्रीराम नरेटी, सुखदेव बोगा, सोनसाय मंडावी, मंगतूराम बोगा को सर्वसम्मति से मनोनित किया गया है। पटेल संघ के चुनाव में उपस्थित पटेल संघ के जिला अध्यक्ष तिलक दर्रो ने कहा कि ग्राम पटेल गांव प्रथम नागरिक है,  गांव में सभी राजस्व एवं गांव सभी मामलों का निपटारा पटेल के उपस्थिति में ही होती है। ग्राम के पटेल अपने घरेलू कामकाज को छोड़कर गांव हित में सदैव तत्पर रहते हैं। लेकिन आज के परिवेश में ग्राम पटेल संघ का एकजुटता जरूरी है। और पटेलों की भलाई के लिए संगठन जरूरी है। इसलिए आज नये पदाधिकारियों का चुनाव किया गया है। यह संघ ग्राम पटेलों के हित को लेकर शासन प्रशासन के समक्ष अपनी बात रखेंगे। आप एकजुट रहें। एक जुटता में हम सभी पटेलों की भलाई है। नवनियुक्त अध्यक्ष मेहरसिंह कोमरा ने कहा कि मुझे सभी पटेलों ने अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपा है। मैं सभी पटेलों को साथ लेकर पटेल हित सदैव काम करूंगा। इस अवसर पर विकासखंड के सभी ग्राम पटेल उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments