Ticker

6/recent/ticker-posts

Mainpur: मेगा संकुल केन्द्र तेतलखुटी में सुपर गर्ल प्रतिस्पर्धा कार्यक्रम हुई सम्पन्न l

 मेगा संकुल केन्द्र तेतलखुटी में सुपर गर्ल प्रतिस्पर्धा कार्यक्रम हुई सम्पन्न l

                                    संवाददाता ईश्वर सिंह यादव 

       



                                 जिला प्रशासन की अभिनव पहल उत्कृष्ठ गरियाबंद को सफल बनाने किया गया सुपर गर्ल प्रतिस्पर्धा कार्यक्रम उत्कृष्ठ गरियाबंद को सफल बनाने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ थीम पर मेगा संकुल केंद्र तेतलखुटी में किया कार्यक्रम को आयोजित इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से एकल नृत्य, एकल गायन, भाषण, वादविवाद चित्रकला, वाद्य यंत्र, स्वरचित कविता पर हुई l इस प्रतिस्पर्धा में पांच संकुल केंद्र के बालिकाओं ने उत्साह पूर्वक लिया भाग l कार्यक्रम की शुरुवात मां सरस्वती की तैल चित्र पर पूजा अर्चना कर राज्य गीत अरपा पैरी के धार की गीत गाकर शुरू हुई l इस कार्यक्रम में मेगा संकुल प्रभारी श्री सुरेन्द्र कुमार घिरहे ने अपने उद‌बोधन में कहा कि, यह समूचे गरियाबंद जिले के सौभाग्य की बात है कि श्री आकाश छिकारा जैसे जिलाधीश मिला, जिन्होंने गरियाबंद को उत्कृष्ठ जिला बनाने के लिए शिक्षा गुणवत्ता में सुधार महिला सशक्तीकरण को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण कदम उठाएँ हैं l इनके जितने भी तारीफ की जाये उतना ही कम है l और प्रेरित करते हुए कहा की  सभी नागरिक, जनप्रतिनिधि, शासकीय कर्मचारी, ईमानदारी पूर्वक जिम्मेदारी का निर्वहन करें तो निश्चित रूप से, उपकृष्ट गरियाबंद जिला बनने से कोई नही रोक सकता। कार्यक्रम का  संचालन श्रीमती स्नेहा साहू द्वारा किया गया कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संकुल प्राचार्य श्री महेन्द्र टण्डन शा. मा. वि. मुचबहाल, प्राचार्य कुमारी हेमा ध्रुव शा. हाई स्कूल आडपाथर, समन्वयक श्री टेकराम साहू,श्री बलीराम नेताम, श्री जगजीवन ठाकुर, श्री पारेश्वर ठाकुर, श्री मोहन श्रीवर (व्याख्याता),श्री बलीराम नेताम, कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्री निलाधर साहू, विशिष्ट अतिथि श्री लंबोधर साहू, जयसिंह ठाकुर, बसंत कुमार साहू व्याख्याता ,श्री गोविंद सिंह मंडावी व्याख्याता, भूपेन्द्र डहरिया, कमल मांझी ,दुर्गेश ठाकुर, टंकेश्वर नागेश, पद्मकांत साहू प्रमुख रूप से कार्यक्रम मे उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments