Ticker

6/recent/ticker-posts

Balod: अर्जुंदा में विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता आभार समारोह का भव्य आयोजन व विजय जुलूस निकाला गया। हजारों की संख्या में पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता।

बालोद               तारीख 10/12/23           लोकेशन -अर्जुंदा

नगर अर्जुंदा में विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता आभार  समारोह का भव्य आयोजन व विजय जुलूस निकाला गया। हजारों की संख्या में पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता।




अर्जुंदा :- गुंडरदेही विधानसभा चुनाव में लगातार दूसरी बार जीत के बाद क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में एक भारी उत्साह देखने को मिला और उसी को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर सिंह निषाद ने अपने क्षेत्र के ऊर्जावान कार्यकर्ताओं के इस सहयोग के लिए अर्जुंदा नगर में स्थित लोकरंग परिसर में विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता आभार समारोह का आयोजन किया जिसमें हजारों के संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

                            इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विजय प्रत्याशी एवं पूर्व विधायक कुंवर सिंह निषाद ने अपने उद्बोधन में कहा कि मैं बहुत सौभाग्यशाली हूं जो मुझे दूसरी बार विधायक बनने का मौका मिला यह सब यहां उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं के अथक प्रयास से हुआ है और मुझे दूसरी बार विधायक बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।

                         इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से बीरेश ठाकुर छाया सांसद लोकसभा कांकेर, जिला पंचायत अध्यक्ष सोना देवी देशलहरा , जनपद पंचायत अध्यक्ष सुचित्रा साहू, गुंडरदेही ब्लॉक अध्यक्ष भोजराम साहू, अर्जुंदा ब्लॉक अध्यक्ष संतु राम पटेल, देवरी ब्लॉक अध्यक्ष कोदूराम दिल्लीवार समेत सभी जोन प्रभारी सभी सेक्टर प्रभारी, सभी बूथ अध्यक्ष सभी महिला कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे                            रिपोर्टर                   विजन टीवी चैनल के लिए संवाददाता रूपचंद जैन बालोद की रिपोर्ट

Post a Comment

0 Comments