Ticker

6/recent/ticker-posts

Balod: मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण से सम्मानित हुए द्रोणकुमार सार्वा*

बालोद

लोकेशन गूंडरदेही

तारीख 13/03/24


*मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण से सम्मानित हुए द्रोणकुमार सार्वा*



शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला चिचबोड विकासखण्ड गुंडरदेही में कार्यरत सक्रिय शिक्षक द्रोणकुमार सार्वा को मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण अंतर्गत ज्ञानदीप सम्मान से सम्मानित किया गया।विकासखण्ड मुख्यालय गुंडरदेही में आयोजित कार्यक्रम में विकासखण्ड शिक्षाधिकारी नवीन यादव जी  ने प्रशस्ति पत्र प्रतीक चिन्ह अंगवस्त्र और सात हजार रुपये के चेक प्रदान कर यह सम्मान प्रदान किया। इस अवसर पर विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी ने बधाइ देते हुए कहा कि यह सम्मान दायित्वों के प्रति और अपेक्षा बढ़ाएगा और इस सम्मान से और दोगुने उत्साह से आप शिक्षकीय दायित्य का निर्वाह करेंगे।इस अवसर पर विकासखण्ड समन्वयक श्रद्धा ठाकुर व सहायक विकास खण्ड शिक्षाधिकारी खेमराज साहू जी ने भी बधाई देकर अपने विचार रखे ।

    शिक्षण के अलावा भाषा व साहित्य के क्षेत्र में विशेष अभिरुचि रखने वाले इस शिक्षक के द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में अभिनव कार्य किया गया है।नवाचारी शिक्षण के अलावा ,शैक्षिक प्रशिक्षण संदर्शिका लेखन,सम्पादन,राज्य स्तर पर प्राथमिक व माध्यमिक शाला स्तर पर शब्दकोश निर्माण, कहानी लेखन,व्याकरण निर्माण,धरोहर कार्यक्रम ,विद्यांजली, पाठ्यक्रम निर्माण गतिविधियों के अलावा विद्यालय स्तर पर अभिव्यक्ति विकास के प्रयास उनके द्वारा किये जा रहे है।राष्ट्रीय व आंचलिक पत्र पत्रिकाओं में इनकी रचनाएं प्रकाशित होती रहती है। सार्वा जी के इस उपलब्धि पर प्रधानपाठक सन्दीप जोशी,संकुल समन्वयक संजय जोशी,प्राचार्य रेणुका साहू,सहित शिक्षकगण मुकेश साहू,मधुनेताम,कैलाश साहू,लक्ष्मीनारायण साहू,देवेंद्र हरमुख सहित शैक्षिक,साहित्यिक व सामाजिक क्षेत्र के  अनेक व्यक्तियों ने शुभकामनाएं दी है।


रिपोर्टर

विजन टीवी चैनल के लिए संवाददाता रूपचंद जैन बालोद ब्यूरो चीफ दीपक देवांगन के साथ

Post a Comment

0 Comments