Ticker

6/recent/ticker-posts

Sakti: नवागत कलेक्टर अमृत विकास टोपनो ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर किया पदभार ग्रहण*

 सक्ती,13/03/2024


*नवागत कलेक्टर अमृत विकास टोपनो ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर किया पदभार ग्रहण*


कलेक्टोरेट में कदम रखते ही मीडिया के साथियों ने किया  भव्य स्वागत




शक्ति जिले के नव पदस्थ कलेक्टर अमृत विकास टोपनो का जिला कलेक्टरेट आगमन पर मीडिया के सभी साथियों ने पुष्प गुच्छ भेंट कर भव्य स्वागत किया ।

जिला कलेक्ट्रेट में कदम रखते ही नव पदस्थ कलेक्टर का मीडिया के बंधुओ ने कलेक्टर का अभिनंदन करते हुए आग्रह किया कि आपके आने से जिले के विकास को गति मिलेगी तब  उन्होंने मीडिया के प्रति साधुवाद  व्यक्त करते हुए कहा कि हम सब मिलकर शक्ति जिले के विकास को मंजिल तक पहुंचाएंगे ।

गौरतलब है कि आज शक्ति जिले के द्वितीय कलेक्टर के रूप में 2014 बेच के अमृत विकास टोपनो को कलेक्टर के रूप में राज्य शासन के द्वारा पदस्थ किया गया है जिससे अंचल में प्रसन्नता की लहर है।




छत्तीसगढ़ विजन टी वी सक्ती से जिला संवाददाता महेन्द्र कुमार खांडे के साथ जितेन्द्र पटेल की रिपोर्ट

Post a Comment

0 Comments