*घुमन्तु मजदूरों को खाद्य और पाठ्य सामग्री भेंटकर स्वास्थ्य विभाग के सुपरवाइजर ने मनाया महाशिवरात्रि*
*सबेरे शिवालय पहुंच कर शिव से क्षेत्र को स्वस्थ रखने की कामना की
देवभोग -- पर्यावरण प्रेमी और कुशल कवि के रूप में अपने पहचान बनाने वाले स्वास्थ्य विभाग के सुपरवाइजर आर सी वर्मा का महाशिवरात्रि पर्व मनाने का अलग अंदाज रहा जहां वो सबेरे शिवालय पहुंच कर शिव से क्षेत्र की मंगल कामना की वहीं पल्स पोलियों के अभियान में पोलियो के खुराक पिलाते समय घुमन्तु लोहार का कार्य कर जीविका चलाने वाले मजदूरों के बच्चों के पढ़ाई ना कर पाने को लेकर बहुत दुख जताया था।बस साहब ने मन में ठान लिया महाशिवरात्रि पर्व ऐसे मजदुरों के बीच मनायें इसलिये महाशिवरात्रि के दिन खाद्य, पाठ्य सामग्री लेकर उनके बीच पहुंच गये और भेंट किया।
*पर्व और जन्म दिन को पेड़ लगाकर मनाते हैं और कहते हैं इसी में मुझे सुकुन मिलता है*
स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी आर सी वर्मा देवभोग में पर्यावरण संरक्षण का पर्याय बन गये है।चाहे वह जन्म दिन हो चाहे कोई राष्ट्रीय पर्व या हो परिवार में किसी का मृत्यु कार्यक्रम हर एक पल को यादगार बनाने स्वास्थ्य कर्मी वर्मा ने अब तक 4 हजार से अधिक पेड़ लगाकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया है।
*स्वास्थ्य केंद्र परिसर के शिवालय में माथा टेक क्षेत्र के स्वस्थ रहने की कामना की*
जहां महाशिवरात्रि पर्व में क्षेतरभर के सभी शिवालयों में शिव पूजन के लिये भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी उसी बीच स्वास्थ्य कर्मी आर सी वर्मा ने भगवान शिव से पर्यावरण संरक्षित और क्षेत्र के स्वस्थ रहने की कामना की है।मालुम हो की जहां देवभोग क्षेत्र के कुम्हड़ई खुर्द, घुमरगुडा सहित कई गांव में नवनिर्मित शिवालयों में शिव विग्रह स्थापित किये गये तो वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर के शिवालय में दिनभर सुरमयी संगीत संध्या के भजन कार्यक्रम चलते रहे और क्षेत्र के किसी शिवालय में रूद्राभिषेक तो कहीं रूद्राष्टकम कर भक्त शिव मनाने में लगे दिखे।

0 Comments