*कोड़ेकुर्से हाट बाजार में ईव्हीएम का किया गया प्रदर्शन*
*लोकसभा चुनाव के मद्देनजर विधानसभा के सभी प्रमुख जगहों पर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जाएगा*
दुगुकोदल 13 मार्च 2024
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कांकेर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार एवं अनुविभागीय अधिकारी (रा) एवं एआरओ भानुप्रतापपुर सुश्री आस्था राजपूत के मार्गदर्शन में आज स्वीप कार्यक्रम के तहत समीपस्थ ग्राम कोड़ेकुर्से के हाट बाजार में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया और ईव्हीएम का प्रदर्शन किया ।हाट बाजार के मघ्य में जाकर उपस्थित ग्राम वासियों के बीच मतदान मशीन का प्रदर्शन कर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया। उन्होने सभी ग्रामवासियों से शत प्रतिशत मतदान की अपील की। साथ साथ मतदान यूनिट, नियंत्रण यूनिट एवं वीवीपेट के इस्तेमाल के तरीके को बारीकी से समझाया।आज बाज़ार में उपस्थित सभी ग्राम वासियों को आने वाला लोकसभा चुनाव के दौरान शत प्रतिशत मतदान की अपील की गई साथ ही साथ मास्टर ट्रेनर्स ने सभी मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में लोकतंत्र के इस महापर्व पर अपनी सहभागिता अवश्य सुनिश्चित करें ।मतदान आपका अधिकार है अतः इसका उपयोग जरूर करें ।मास्टर ट्रेनरों ने ईवीएम मशीन से मतदान कैसे किया जाता है कैसे मत जारी होता है कैसे मतदाता अपने मतदान का प्रयोग करता है और अपने मतों को वह विविपेट पर पर्ची के माध्यम से देख भी सकता है। आज के मतदाता जागरूकता अभियान में नए और युवा मतदाताओं से भी अपील की गई सभी अपने मताधिकार का प्रयोग करें। भानुप्रतापपुर विधानसभा के सभी 266 मतदान केदो के आसपास के प्रमुख बाजारों में ईवीएम का प्रदर्शन किया जाएगा जिसके लिए मास्टर ट्रेनर्स और बीएलओ सुपरवाइजर को दायित्व सोपा गया है।आज इस अवसर पर निर्वाचन प्रभारी अशोक ठाकुर,मास्टर ट्रेनर्स हेमंत कुमार श्रीवास्तव बाबूलाल कोमरा बीएलओ सुपरवाइजर और बडी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।

0 Comments