*हाई स्कूल जाड़ेकुर्से में दो छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोपी खिलाफ एफआईआर दर्ज*
दुर्गूकोंदल ।हाईस्कूल जाड़ेकुर्से में दो छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोपी व्याख्याता के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के हफ्ते भर बाद भी गिरफ्तारी नहीं होने से सर्व आदिवासी समाज आक्रोशित है। इन्होंने जल्द गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। सर्व आदिवासी समाज अध्यक्ष जगतराम दुग्गा, सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग अध्यक्ष कुबेर दर्रो ने कहा कि हाईस्कूल जाड़ेकुर्से में दो छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोपी व्याख्याता रामचरण जैन को गिरफ्तार करने में पुलिस ध्यान नहीं दे रही है। जिससे हम समाज के पदाधिकारी लोहत्तर पुलिस कार्यशैली की निंदा करते हैं। यदि जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो सर्व आदिवासी समाज पुल पुलिस के सुस्त रवैया के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेंगे। जिसकी जवाबदारी पुलिस प्रशासन की होगी। सर्व आदिवासी समाज अध्यक्ष श्री दुग्गा और युवा प्रभाग श्री दर्रो ने कहा हाईस्कूल जाड़ेकुर्से के नाबालिग छात्राओं के छेड़छाड़ होने के बाद जांच में शिक्षा विभाग ने देरी किया। जांच करवाकर एफआईआर दर्ज कराने में भी शिक्षा विभाग लेटलतीफी किया। अबतक तक शिक्षा विभाग ने आरोपी व्याख्याता के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने एक सप्ताह बाद निलंबन की कार्रवाई नहीं किया है। इससे छेड़छाड़ के मामला से विभाग भी गंभीर नहीं रहा है। और ना एफआईआर दर्ज करने के बाद पुलिस भी गंभीर दिखाई नहीं दे रही है। इन्होंने कहा कि अबतक आरोपी के खिलाफ एसटी एससी और पोक्सो एक की धाराएं भी लगाई जानी थी, लेकिन इन धाराओं को दर्ज करने में पुलिस ध्यान नहीं दे रही है।

0 Comments