*मोदी की दूसरी गारंटी धान की अंतर राशि किसान के खाते में ट्रांसफर, किसानों का इंतजार हुआ खत्म*
रिपोर्ट --जयविलास शर्मा
*कृषि उन्नत योजना के तहत कार्यक्रम में किसानों को मिला गया प्रमाण पत्र
गरियाबंद --छग में विस चुनाव के वक्त भाजपा ने पीएम मोदी के गारंटी पर धान का समर्थन मूल्य के अलावा बोनस को मिलाकर 31 सौ रूपये प्रति क्विंटल में धान की खरीदी की थी।धान बेचने के बाद किसानों को 2183 रूपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य प्राप्त हो गया था बचे हुये अंतर राशि 917 रूपये के लिये आज ब्लाक स्तर पर कृषि उन्नत योजना के तहत कृषि उपज मण्डी देवभोग में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें जनपद अध्यक्ष व भाजपा नेत्री नेहा सिंघल के अलावा कुंजबिहारी बेहेरा, लुद्रास साहू, चंद्रशेखर सोनवानी, होरीलाल साहू,मिलाप ठाकुर के अलावा के जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
*देवभोग के नौ हजार से अधिक किसानों को 42 करोड के करीब रूपये ट्रांसफर*
देवभोग ब्लाक के चार समितियों के 9267 किसानों ने अपना धान बेचा था जिन्हें धान बेचने के बाद ही समर्थन मूल्य की राशि प्रति क्विंटल 2183 रूपये प्राप्त हो गया था किसानों से किये वादे के अनुसार छग की भाजपा सरकार ने ब्लाक के सभी उपार्जन विक्रय करने वाले किसानों को अंतर राशि ट्रांसफर कर दिया।
*कृषि एवं सहकारिता विभाग ने ब्लाक के 80 किसानों को दिया अंतर राशि का प्रमाण*
सरकार के इस अंतर राशि महोत्सव में ब्लाक भर के सभी उपार्जन केन्द्रों से 20की संख्या में बड़े किसानों को बुलाया गया था और उन्हें अंतर राशि के प्रमाण पत्र दिये गये जिसे लेकर क्षेत्र के किसानों में भारी उत्साह देखा गया।वही इस आयोजन में जिन बड़े किसानों को अंतर राशि का प्रमाण पत्र दिया गया उनमें कुछ किसान ऐसे हैं जिन्हें 6.50 लाख तक का अंतर राशि मिलेगा।
*कृषि उन्नत योजना के कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष और कृषि सभापति की नाराजगी*
वही इस कार्यक्रम में बतौर अतिथि उपस्थित जनपद अध्यक्ष नेहा सिंघल और जनपद सदस्य और भाजपा नेता असलम मेमन सहकारिता विभाग के अव्यवस्था को लेकर नाराजगी जताया।इस कार्यक्रम में सहकारिता विभाग के सहकारी बैंक प्रबंधक बीएल यदु ने किसानों को राज्य स्तर के मुख्यमंत्री उद्बोधन के पहले ही प्रमाण पत्र बांट दिया।जिससे कार्यक्रम स्थल से किसान प्रमाण पत्र लेकर चले गये थे इस बात को लेकर जनप्रतिनिधि भारी नाराज़ हो गये।

0 Comments