Ticker

6/recent/ticker-posts

Gariyaband: संभाग स्तरीय खेल में रायपुर रेंज का 10 गोलड 05 सिल्वर,05 ब्रांज सहित 20 पदक पर कब्जा*

*संभाग स्तरीय खेल में रायपुर रेंज का 10 गोलड 05 सिल्वर,05 ब्रांज सहित  20 पदक पर कब्जा*


*नौ सौ खिलाड़ियों ने लिया था हिस्सा रायपुर रेंज के गरियाबंद का उत्कृष्ट प्रदर्शन 



गरियाबंद --छत्तीसगढ पुलिस राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का कल समापन हो गया खेल प्रतियोगिता के समापन में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और गृह मंत्री विजय शर्मा बतौर अतिथि उपस्थित रहें। प्रदेश के 11 संभाग स्तरीय रेंज के नौ सौ खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया था जिसमें गरियाबंद जिले के खिलाड़ी भी शामिल थे गरियाबंद की टीम ने रस्साकसी, कब्बड्डी, वालीबाल,और हैंडबिल में प्रथम स्थान प्राप्त कर रायपुर रेंज के खाते 4 गोलड मेडल किया । रस्साकसी खेल में कप्तानी करते गरियाबंद पुलिस के जाबांज सिपाही चुडामणी देवता के टीम ने सरगुजा रेंज को मात देते हुए ट्रेनिंग टीम को हराया और फाइनल में दुर्ग रेंज की टीम को हराकर स्वर्ण पदक रायपुर रेंज के नाम कर लिया। रस्साकसी, कब्बड्डी, वालीबाल और हैंडबिल में गरियाबंद के प्रधान आरक्षक चुडामणी देवता के साथ आशीष सपहा,आर रवि सिन्हा,महेश ध्रुव,डुगेश्वर यादव, पुरूषोत्तम,अजय, इंद्रजीत दीवान,विनोद कुर्रे,राजु साहू,शामिल थे तो वही इस टीम के मैनेजर डीएसपी निलेश द्विवेदी और कोच अभय गढ़कर थे।रायपुर रेंज ने संभाग स्तरीय खेल प्रतियोगिता में 10 स्वर्ण पदक,05 सिल्वर और 05 ब्रांज पदक अपने  नाम कर लिया।रायपुर रेंज की टीम में शामिल गरियाबंद टीम के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये देवभोग मैनपुर छुरा राजिम देवभोग थाना प्रभारी सहित पुलिस कर्मियों ने बधाई दिया।

Post a Comment

0 Comments