*माहतारी वंदन में नये राशन कार्ड,कैरी बैग,खाते में एक हजार पाकर महिलाओं में भारी उत्साह*
रिपोर्ट --जयविलास शर्मा
*अधिकारी,जनप्रतिनिधि और लाभार्थी महिलाओं के उपस्थिति में मना माहतारी वंदन उत्सव
गरियाबंद --राज्य सरकार की महिला सशक्तिकरण को लेकर उठाये गये कदम को राज्य भर में उत्सव के रूप में मनाया गया। देवभोग के हायर सेकंडरी स्कुल मैदान में आयोजित ब्लाक स्तरीय महिला वंदन महोत्सव को लेकर दो दिन पहले स्थानीय प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली थी।बडी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति में मना माहतारी वंदन महोत्सव में भागीरथी मांझी, चंद्रशेखर सोनवानी,शोभाचंद पात्र, पदुलोचन मरकाम, लुद्रास साहू, सीताराम यादव, सहित जनपद अध्यक्ष नेहा सिंघल, योगनिता मांझी,शीतला पाण्डेय और जिप सदस्य धनमति यादव महिला नेत्री के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।वही इस कार्यक्रम में एसडीएम हितेश पिस्दा,सीईओ रवि सिंह सोनवानी, खाद्य अधिकारी रवि कोमर्रा,पीईओ शिवकुमार नारंगे सहित महिला बाल विकास अधिकारी सुंदर ठाकुर के अलावा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और जनपद पंचायत व सहकारिता विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे।
*सहकारिता विभाग ने सौंपे कैरी बैग और नये राशनकार्ड*
पिछले माह राशन कार्ड के नवनीकरण को लेकर ब्लाक भर में एक अभियान चला कर सारे हितग्राहीयो का केवाईसी करवाया गया था।राशन कार्ड नवनीकरण के लिये 32हजार 2सौ हितग्राहीयो ने पंजीयन करवाया था।नये राशन कार्ड उपलब्ध कराने महातारी वंदन कार्यक्रम के तहत 32 राशन कार्डधारीयों को नये राशन कार्ड के साथ साथ कैरी वैग आबंटित किया गया।नये राशन कार्ड साथ में कैरी वैग और महातारी वंदन योजना के तहत प्रति माह 1 हजार रूपये पाकर कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं भारी उत्साह दिख।बाकि के राशन कार्ड पंचायत स्तर पर आबंटन शुरू हो गया है।
*ब्लाक के 29 हजार महिलाओं को मिलेगा माहतारी वंदन योजना के एक हजार रूपये*
महातारी वंदन योजना में महिलाओं को 1 हजार प्रति माह का लाभ दिलाने महिला बाल विकास विभाग के समक्ष 29 हजार का लक्ष्य था ।महिलाओं ने इस योजना के लाभार्थी बनने आन लाईन और आफ लाइन दो मोड में आवेदन किया था।योजना के लिये सभी ने आवेदन किये चुंकि ग्रामीण क्षेत्र है इसलिये विभाग के पास कई तकनिकी प्राब्लम का सामना करना पड़ा।महिला बाल विकास अधिकारी सुंदर ठाकुर का कहना है माहतारी वंदन योजना में तकनिकी त्रुटी से छुटे महिलाओं को योजना का लाभ दिलाने नये सिरे से प्रयास करेगी।
*बाल विवाह पर रोक लगाने महिलाओं ने लिया शपथ*
ग्रामीण क्षेत्रों में बाल विवाह प्रथा हटाने महिला बाल विकास विभाग ने महातारी वंदन कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को बाल विवाह रोकने शपथ दिलवाया तो वहीं महिलाओं ने कहा बाल विवाह महिला सशक्तिकरण के लिये सबसे बड़ी रूकावट है इसलिये इस प्रथा को समाज से दूर करना आवश्यक है।वही स्थानीय प्रशासन भी बाल विवाह को रोकने नजर रख रही है और आये दिन पंचायत स्तर पर कई कार्यक्रम आयोजित कर समाज को जगाने के प्रयास में जुटी है।
*उत्साह भरे महिलाओं ने कहा --मोदी है तो मुमकिन है*
माहतारी वंदन महोत्सव में उपस्थित दस से अधिक महिलाओं ने *मोर कहानी मोर जुबानी* के विचार मंच पर अपनी सशक्तिकरण की कहानी साझा किया इस अवसर पर अंबिका बघेल, मंजू नेताम,सरिता पांडेय, अनुराधा प्रधान,देवकी सिंहा, लोकेश्वरी साहू,रूकमणी मरकाम,अंजु यादव, निरासो सोरी,वेदमनी यादव ने महातारी वंदन योजना अंतर्गत महिलाओं के सशक्तिकरण पर मोदी की जमकर तारीफ की और कहां *मोदी है तो मुमकिन है*।

0 Comments