बालोद
लोकेशन बेलौदी
09/04/24
शा उ मा विद्यालय बेलौदी के स्थानीय परीक्षा कक्षा नवमी एवम ग्यारहवीं वर्ष 2024 का परीक्षा परिणाम 9 अप्रैल को घोषित किया गया । जिसमे कक्षा नवमी का परीक्षा परिणाम 56.41% तथा कक्षा ग्यारहवीं का परीक्षा परिणाम 91% रहा। कक्षा नवमी मे कुमारी हर्षा 89% के साथ प्रथम स्थान पर रही कुमारी कसीस 88% के साथ द्वितीय स्थान पर रही कुमारी मुस्कान 86.33% के साथ तृतीय स्थान पर रही। इसी प्रकार कक्षा ग्यारहवीं में डोमेंद्र कुमार साहू गणित संकाय 90.8% के साथ प्रथम स्थान पर रहा तथा कुमारी तुलेश यादव गणित संकाय 81.2% के साथ द्वितीय स्थान पर रही कुमारी सानिया जीवविज्ञान संकाय 80.2% के साथ तृतीय स्थान पर रही इस अवसर पर शाला के प्रभारी प्राचार्य रेणुका साहू व्याख्याता नरेन्द्र कुमार साहू ज्योति सोनी प्रीति गणवीर प्रीति मंडावी बी लहरे गीता वर्मा प्रज्ञा तिवारी ईश्वरी साहू प्रीति साहू खोमन लाल साहू ओमप्रकाश ठाकुर ईश्वरी ठाकुर तथा आशीष कुर्रे ने सभी छात्रों को बधाई एवम शुभकामनाएं प्रेषित किए तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
रिपोर्टर
विजन टीवी चैनल के लिए संवाददाता रूपचंद जैन बालोद ब्यूरो चीफ दीपक देवांगन के साथ

0 Comments