*स्वामी आत्मानंद विद्यालय में हुई शत प्रतिशत मतदान करने अनुरोध पत्र लेखन कार्यक्रम का आयोजन*
दुर्गूकोंदल ।मंगलवार को शासकीय स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय दुर्गुकोंदल में स्वीप कार्यक्रम के तहत आगामी लोक सभा निर्वाचन 2024 में शत् प्रतिशत मतदान कराने के लिये छात्र- छात्राओं के द्वारा अपने माता- पिता के लिये अनुरोध पत्र लेखन कार्यक्रम का आयोजन किया गया l और अपने माता पिता को कहा की मुझे पता है कि आप मुझसे बहुत प्यार करते है और मेरे भविष्य को बेहतर बनाने के लिये दिन रात मेहनत करते है l पर मेरा भविष्य देश के मजबूत लोकतंत्र से भी जुड़ा हुआ है इसलिए आपसे अनुरोध है कि आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 में अनिवार्य रूप से मतदान करने का आग्रह किया l अपील किया गया l इस मौके पर संस्था के प्राचार्य श्री एसडी दास और समस्त शाला परिवार की उपस्थित थे। "

0 Comments