Ticker

6/recent/ticker-posts

Balod: चाय पे चर्चा के माध्यम से रजोली शक्तिकेंद्र भाजपा ने किया प्रचार*

बालोद

लोकेशन -कंलगपूर

तारीख 18/04/24


चाय पे चर्चा के माध्यम से रजोली शक्तिकेंद्र भाजपा ने किया प्रचार*



      *कलंगपुर :-* भाजपा मंडल गुंडरदेही के शक्तिकेंद्र रजोली में भाजपा नेता व जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र चंद्राकर ने शक्तिकेंद्र संयोजक,सहसंयोजक व सभी कार्यकर्ताओं के साथ चाय पे चर्चा कार्यक्रम के तहत आमजनों से संवाद किया तथा सभी से लोकसभा चुनाव में भाजपा को वोट देने की अपील की। पुष्पेंद्र चंद्राकर ने कहा कि मोदी ने अपनी गारंटी पूरी कर दी है। प्रति क्विंटल 3,100 रुपये में धान हम लोगों ने बेचा है। दो साल का बकाया बोनस भी मिल गया है और क्या चाहिए। डबल इंजन की सरकार का फायदा ही फायदा है। हमारा बोनस अटका हुआ था। डबल इंजन की प्रदेश में सरकार बनी तो अटका बोनस मिल गया है। भाजपा के नेतृत्व में प्रदेश अब विकास की ओर अग्रसर है। एक बार फिर मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाकर पुनः डबल इंजन की सरकार बनाने के लिए आप सभी अपना आशीर्वाद दे और कांकेर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग को विजयी बनाने सभी सहयोग करें। इस दौरान प्रमुख रूप से अश्वनी यादव देवनारायण सिन्हा मिलन साहू  गोरे सिन्हा पुरसोतम साहू त्रयोदय मुकेश गोविन्दा बघेल वाग़िश बघेल आदि उपस्थित रहे।


रिपोर्टर

विजन टीवी चैनल के लिए संवाददाता रूपचंद जैन बालोद ब्यूरो चीफ दीपक देवांगन के साथ

Post a Comment

0 Comments