Ticker

6/recent/ticker-posts

Durgkondal: कांग्रेसी ग्रामीणों को दे रहे योजनाओं की जानकारी

*कांग्रेसी ग्रामीणों को दे रहे योजनाओं की जानकारी*




दुर्गुकोंदल । लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों के नेता और कार्यकर्ता जोर-शोर से प्रचार प्रसार कर रहे हैं। अपने अपने चुनावी घोषणापत्र और कामकाज के आधार पर वोट मांग रहे हैं। भाजपा मोदी की गारंटी पर वोट मांग रही है, और कांग्रेस वर्तमान घोषणा पत्र के आधार पर लोगों 

 अपनी  ओर आकर्षित कर रही है।  कांग्रेस और भाजपा के नेता कार्यकर्ता हाट बाजार, मेला, शादी व अन्य स्थलों में जाकर लोगों से संपर्क कर अपनी प्रत्याशी के लिए वोट मांग रहे हैं। बुधवार को प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव पंकज वाधवानी एवं ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शोपसिंग आचला और स्थानीय कार्यकर्ताओं ने कोड़ेकुर्से बाजार स्थल में प्रचार किया।

Post a Comment

0 Comments