*भक्त कर्मा माता जयंती पर शामिल हुये साहू समाज के प्रांतीय महामंत्री*
*प्रांतीय महामंत्री दयाराम साहू ने कहा हम महाप्रभु जगन्नाथ को खिचडी खिलाने वाली कर्मा माता के वंशज
देवभोग--छग में सेवा त्याग की मूर्ति भक्त मां कर्मा देवी की जयंती पर देवभोग बुध्दुपारा में आयोजित कार्यक्रम में साहू समाज के प्रदेश महामंत्री दयाराम साहू शामिल हुये।देवभोग के दो दिवसीय प्रवास पर पहुंचे दयाराम साहू पहले भी साहु समाज के विभिन्न कार्यक्रम में शामिल हो चुके हैं।इस अवसर पर उनके साथ देवभोग के होरी लाल साहू,लुद्रास साहू मुरारी लाल साहू, प्यारे लाल साहू सहित समाज के के प्रबुद्ध जन और बडी संख्या में महिला सदस्य शामिल हुये वहीं भक्तिन माता कर्मा के जयंती के अवसर पर अन्य समाज से प्रमोद यादव मौजूद थे।
*समाज की बुजुर्ग महिला की मौत के कारण नहीं हो सका भव्य आयोजन*
वही साहु बाहुल्य बुध्दुपारा में समाज के पूर्व तहसील अध्यक्ष अनिल साहू की बड़ी मां के मौत होने के कारण इस वर्ष आयोजन में तब्दील कर दिया गया।कर्मा माता के जयंती पर समाज के निमित लोगों के मौजूदगी में भक्तिन कर्मा माता के पुजन आरती के बाद समापन कर दिया गया।इस अवसर पर समाज के प्रांतीय महामंत्री दयाराम साहू ने कहा हम भगवान जगन्नाथ को खिचडी खिलाने वाली कर्मा माता के वंशज हैं हमें उनके सेवा और त्याग के पथ पर चलना होगा।

0 Comments