*आदिशक्ति बंजारी माता मंदिर में 245 ज्योत हुई प्रज्वलित, विदेशी श्रद्धालुओं ने भी जलाई अपनी मनोकामना ज्योत*
दुर्गूकोंदल । आदि शक्ति बंजारी माता मंदिर हाहालददी दुर्गुकोंडल में चैत्र नवरात्र के अवसर पर आज शुभ मुहूर्त में देवी मंदिर बंजारी माता मंदिर हाहालददी दुर्गुकोंडल में मनोकामना ज्योति प्रचलित किया गया बंजारी माता मंदिर में पिछले कई दिनों से मंदिर समिति के द्वारा तैयारी की जा रही थी और श्रद्धालुओं के द्वारा पंजीयन कराया गया था जिसका आज शुभ मुहूर्त में दीप प्रज्वलित किया गया मंदिर समिति के अध्यक्ष हरिश्चंद्र सिंहा उपाध्यक्ष सावंत सिंहा भूपेंद्र सिंहा गोवर्धन नरेटी ने बताया है कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी चैत्र नवरात्र में नवरात्रि पर्व को लेकर मंदिर समिति के सदस्यों के द्वारा तैयारी कर आज मनोकामना ज्योत प्रचलित किया गया वहीं पहाड़ा वाली मंदिर में ज्योत प्रारंभ कर नीचे मंदिर में विधि विधान से पूजा अर्चना कर जोत प्रचलित की गई माता जी के दरबार में पूर्ण श्रद्धा के साथ आराधना का फल अवश्य मिलता है इस वर्ष कुल 245 जोत तेल का प्रचलित किया गया है जिसमें विदेश के एक श्रद्धालु जर्मनी के भी अपनी मनोकामना ज्योत प्रज्वलित किया है इसके अलावा छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, दिल्ली, सहित अन्य प्रांत के लोगों ने भी मनोकामना जोत प्रज्वलित मंदिर में किए हैं। चैत्र नवरात्रि के अवसर पर मंदिर हाहालददी दुर्गुकोंडल में पंचमी अष्टमी नवमी को विशेष रूप से पूजा अर्चना की जाएगी इसके अलावा मंदिर समिति के द्वारा जस गीत, रामायण पाठ, एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रम प्रतिदिन आयोजित की जाएगी इस दौरान मंदिर प्रांगण में मेला जैसा माहौल देखने को मिलेगा इस कार्यक्रम में मंदिर समिति के सदस्यों जिसमें सोहनलाल सिंहा सुखचंद प्रजापति अनिल सिंहा राजेंद्र सिंहा मोहन सिंहा एवं अन्य सदस्य मंदिर में पूजा अर्चना एवं अन्य कार्यों के लिए जुटे हुए हैं ।


0 Comments