*धनवाफूलचूर में चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान*
दुर्गूकोंदल ।सरकार के सूचना व प्रसारण मंत्रालय द्वारा मतदान केंद्र धनवाफुलचुर जिला कांकेर में मतदान के लिए ग्रामिणों को जागरूक करने के लिए मतदाता जागरूकता अभियान के तहत प्रचार-प्रसार किया गया। जिसमें मतदाताओ को मतदान करने के लिए शपथ दिलाकर सीईओ सुरेंद्र बंजारे ने कहा कि बिना लोभ लालच के सही उम्मीदवार को वोट देने के लिए प्रेरित किया गया। सभी 18 वर्ष के युवाओं से लेकर वृद्धजनों तक को अपने मत का प्रयोग करने के लिए शपथ दिलाई गई। 26अप्रैल को मतदान करने का संदेश दिया गया।
विदित हो कि विधानसभा निर्वाचन में विकासखण्ड दुर्गुकोंदल के मतदान केंद्र धनवफुलचुर ग्रामपंचायत गुदुम में सबसे कम मतदान होने के कारण मंगलवार को मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया जिसमे जनपद पंचायत सीईओ सुरेंद्र बंजारे, सहायक विकास अधिकारी रामधन ठाकुर, बीपीएम नन्दनी दीवान, आवास ब्लॉक कॉर्डिनेटर श्री अंकुर बघेल,धनेश्वरी साहू,पंचायत सचिव, रोजगार सहायक,स्वसहायता समूह के मेंबर आदि उपस्थित थे,इस जागरुकता मे रेली,दीवाल लेखन एवम ग्रामीण मतदाता की शपत दीलिया गया।


0 Comments