Ticker

6/recent/ticker-posts

Gariyaband: शराब, सट्टा सल्फी के अवैध कारोबार के खिलाफ महिलाओं में आक्रोश,रोक लगाने सरपंच से लगाई गुहार*

*शराब, सट्टा सल्फी के अवैध कारोबार के खिलाफ महिलाओं में आक्रोश,रोक लगाने सरपंच से लगाई गुहार*


*ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता और पोषण समिति ने पाबंदी लगाने घर घर चलाया जागरूकता अभियान



गरियाबंद --इन दिनों देवभोग के ग्रामीण इलाकों में बच्चों से लेकर बड़े उम्र के लोगों में शराब,सट्टा और सल्फी की लत पड़ गयी है इस लत से घर की महिलायें भी परेशान है। ब्लाक भर में जहां 100 से अधिक अवैध शराब कोठा चल रहा है वहीं 50 से भी ज्यादा सल्फी सेंटर चल रहे हैं।बीते 09 अप्रैल को गिरसूल में ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता और पोषण समिति की बैठक में शराब सल्फी और सट्टा के खिलाफ महिलाओं में विरोध नजर आया इस बैठक में ग्राम पंचायत सरपंच --मांझी, मितानीन प्रशिक्षिका लक्ष्मी डोंगरे,उपसरपंच, पंच और कोटवार, मितानीन सहित गांव की सैकड़ों महिलाएं मौजूद थे।


*सल्फी और देशी पाऊच के नाम शराबीयों को जहर परोसा जा रहा है*


आपको बता दें क्षेत्र में सल्फी और देशी शराब के नाम लोगों को जहर परोसा जा रहा है बताया जाता है बताया जाता है इसे यूरिया और नशीली दवाइयों के मिश्रण से तैयार किया जाता है। सल्फी और पाऊच वाले शराब में नशीली दवाई नाइट्रोटेन और यूरिया से बनने की खबर है जिसके कारण इसे सेवन करने वालों के स्वास्थ्य पर गहरा असर देखा जा रहा है लोगों में पेट दर्द और किडनी खराब होने की शिकायत मिल रही है।



*ओडिशा के पाऊच शराब और  खजूर के सल्फी का बढ़ता प्रचलन*


खजुर के पेड से निकाली गयी  खजुर रस के नाम से बिकने वाली सल्फी का क्षेत्र में इन दिनों प्रचलन बढ़ गया है ब्लाक भर के देवभोग, गिरसूल,बरकानी,सरगीबहलीखुटगांव, दिवानमुडा कुम्हडई खुर्द,कुम्हडई कला,सहित 50 से अधिक गांव में आंध्रप्रदेश से आकर बसे लोग इस अवैध कारोबार को चला रहे हैं।एक मग्गे  20 से 30 रूपये बिकने वाले सल्फी का खपत एक सल्फी सेंटर में हजार लीटर है।ऐसे ही ओडिशा कालाहांडी के दशपुर से सप्लाई हो रहे डबल घोड़ा, मकड़ा,मछली और जेबरा छाप के नाम बिकने वाले देशी पाऊच का खपत भी कम नहीं है 50 रूपये में देशी शराब के नाम से बिकने वाले ओडिशा के पाऊच का भी ग्रामीण क्षेत्रों में प्रचलन बढ़ गया है।


*गिरसूल में बंद कराने महिलाओं का हल्ला बोल*


ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता और पोषण समिति के अगुवाई में रे हुयी बैठक में महिलाओं ने लोगों के स्वास्थ्य खराबी और आर्थिक नुकसान का हवाला देते हुवे ग्राम सरकार के मुखिया को एक पाती सौंपकर पाऊच शराब, सट्टा और सल्फी को बंद कराने की मांग की है। समिति की आक्रोशित महिलाएं सल्फी और पाऊच विक्रय सेंटर पहुंच कर हल्ला बोला वही मादक द्रव्यों और सट्टे से बचने घर घर सम्पर्क कर जागरूकता अभियान चलाया।


*सरकार को राजस्व की क्षति आखिर किसके शय और सेटिंग से फल-फूल रहा है अवैध कारोबार?*


जहां प्रदेश सरकार के बजट का बड़ा हिस्सा देशी और अंग्रेज़ी के आने वाले राजस्व मैनेज होता है वहीं ओडिशा के पाऊच वाले शराब और सल्फी की व्यापकता के चलते सरकार को लाखों के राजस्व का क्षति हो रहा है। आबकारी अधिकारी विभाग को सब पता है विभाग की सर्चिंग टीम आये दिन सर्चिंग करते देखे जाते हैं पर इन अवैध शराब और सल्फी को बंद नहीं करा सकी है ऐसे में आबकारी विभाग पर सेटिंग का बड़ा सवाल खड़ा होता है।

Post a Comment

0 Comments