लोकेशन बालोद
संजय कुमार
स्वच्छ धरा समिति,छत्तीसगढ़ के प्रदेश संरक्षक परम पूज्य गुरुदेव बिरेन्द्र देशमुख के मार्गदर्शन पर कपिश्वर धाम सेक्टर10,भिलाई नगर परिसर में मंदिर के उद्यान में अनावश्यक रूप से उगे खरपतवार को निकाला एंव आसपास साफ-सफाई कर कचरे को निर्धारित स्थान पर डंप किया।इसके पश्चात मंदिर परिसर के उद्यान में बेल और शमी के पौधे का पौधारोपण ट्री गार्ड सहित किया गया।इसके पश्चात उद्यान में पूर्व में लगाए गए पौधों को ट्री गार्ड में लगाकर उगे खरपतवार को साफ किया।दाऊ लाल बघेल ने पौधों की देखभाल एंव कपिश्वर धाम परिसर की साफ सफाई की जिम्मेदारी ली इसके लिए उन्हें टीकम पिपरिया के करकमलों द्वारा समिति के अंगवस्त्र,नव वर्ष कैलेंडर भेंंट कर सम्मानित किया।नवनीत हरदेल ने बताया किसी भी जगह लगे पौधे जिनकी उचित देखभाल नहीं हो रही हो यदि दिखाई देता है तो उनको सहेजने का कार्य भी कर रहे हैं।इस कार्य में प्रदेश अध्यक्ष नवनीत हरदेल,टीकम पिपरिया,सुरेंद्र साहू,हामेश्वर देशमुख,
भानुसिंह साहू,सुधीर गढेवाल,सोनाली शिंगणे,सरोज टहनगुरिया,गोपाल चोपकर,टीकम पिपरिया,भानु शंकर बेलचंदन, कुंवर प्रताप सिंह,मोनिका साहू,तरुणा देशमुख,विजय वर्मा शामिल हुए।

0 Comments