Ticker

6/recent/ticker-posts

Balod: कई फलदार पौधे का पौधारोपण

लोकेशन बालोद 

संजय कुमार




स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति,छत्तीसगढ़ के प्रदेश संरक्षक परम पूज्य गुरुदेव बिरेन्द्र देशमुख एंव प्रदेश अध्यक्ष नवनीत हरदेल के मार्गदर्शन पर पुलिस थाना तरलागुड़ा,जिला बीजापुर कैंप मैदान में खाली जगह एवं रोड किनारे पर स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति के सदस्य पर्यावरण प्रेमी गुमान सिंह ठाकुर,मुकेश चौहान एवं साथियों द्वारा आम सहित कई फलदार पौधे का पौधारोपण किया।

   इसी कड़ी में स्वच्छ धरा वेेलफेेयर समिति, छत्तीसगढ़ की सक्रिय सदस्या श्रीमती तरुणा देशमुख ने अपने जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए रिसाली भिलाई नगर में अपने निवास स्थान के सामने मैदान में आम के पौधे का पौधारोपण किया।सभी ने लगाए गए पौधों की उचित देखभाल की जिम्मेदारी भी ली।

Post a Comment

0 Comments