बालोद
लोकेशन - भरदाकला
तारीख 05/07/24
*ग्राम भरदाकला में संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव के आयोजन में गुंडरदेही विधायक माननीय श्री कुंवर सिंह निषाद जी ने पहली कक्षा में पढ़ने वाले बच्चों को तिलक लगाकर और मिठाई खिला कर उनका स्वागत किया। शाला प्रवेश उत्सव के दौरान बच्चों को पाठ्य पुस्तक और स्कूल ड्रेस का वितरण भी किया गया।*
*इस दौरान माननीय विधायक जी ने सभी विद्यार्थियों और नवप्रवेशी बच्चों को "शाला प्रवेशोत्सव" पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दिए और बच्चों को अपने उचित मार्गदर्शन से संस्कारवान बनाने वाले सभी शिक्षकों का भी अभिनंदन किए।*
*विधायक जी ने कहा की आगे बढ़ने की उम्मीद के साथ अपने सपनों को साथ लिए मेहनत कर रहे इन बच्चों से उम्मीदे सभी को होती है. सरकार और अभिभावकों की एक बड़ी जिम्मेदारी होती है कि इन बच्चों को अच्छी शिक्षा मिलने के साथ ही उनका व्यक्तित्व विकास भी हो।*
शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्रीमती लक्ष्मी बाई मेरिहा जी सरपंच, रामेश्वर यादव, सागर साहू, भूपेंद्र साहू, नवीन यादव बीईओ गुण्डरदेही, श्रद्धा ठाकुर एबीईओ, खेमराज साहू एबीईओ, प्रधान पाठक संकुल समन्वयक एवं अन्य शिक्षक गण एवं ग्रामवासी भारी संख्या में उपस्थित रहे।
रिपोर्टर
विजन टीवी चैनल के लिए संवाददाता रूपचंद जैन ब्यूरो चीफ दीपक देवांगन बालोद की रिपोर्ट



0 Comments