Ticker

6/recent/ticker-posts

Durgkondal: आदर्श आवासीय विद्यालय दुर्गूकोंदल में 15 शिक्षकों की हुई नियुक्ति,बच्चे अब पढ़ाई कर रहे विषयवार*

*आदर्श आवासीय विद्यालय दुर्गूकोंदल में 15 शिक्षकों की हुई नियुक्ति,बच्चे अब पढ़ाई कर रहे विषयवार*



दुर्गूकोंदल  ।संयुक्त एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय दुर्गूकोंदल शुरूआती दौर शिक्षकों की कमी से जूझ रही थी। शिक्षक की कमी का असर बच्चों की पढ़ाई पर पढ़ रहा था। लेकिन 15शिक्षकों की नियुक्ति हो गई है। और अब बच्चे विषयवार पढ़ाई कर रहे हैं । अनुकृति सगुन उत्तर प्रदेश, सुनील कुमार उत्तर प्रदेश, राकेश कुमार उत्तर प्रदेश, निर्मल अग्रवाल राजस्थान, चेतन तोमर राजस्थान, मीनू रानी उत्तर प्रदेश , मधुश्री ठाकुर पश्चिम बंगाल, सुमीत कुमार उत्तराखंड, सलाउद्दीन उत्तर प्रदेश, शिखा झा बिहार, धर्मेंद्र शाह रावत दिल्ली, चक्रवर्ती यादव उत्तर प्रदेश, दीप्ति दिल्ली, रीतू देवी हरियाणा की नियुक्ति संयुक्त एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय दुर्गूकोंदल में पदस्थापना हुई। सभी नये शिक्षक एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय दुर्गूकोंदल में सेवा दे रहे हैं।‌ वहीं नये प्रशिक्षित शिक्षकों की नियुक्ति होने बच्चों की पढ़ाई निर्बाध रूप से चल रही है। प्राचार्य बैजनाथ नरेटी ने बताया कि एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय दुर्गूकोंदल में नये शिक्षकों की पोस्टिंग हुई है। सभी शिक्षक नियमित सेवा दे रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments