*एक पेड़ मां के नाम पूर्व सीएमएचओ ने संतों की उपस्थिति में सीएचसी में किया वृक्षारोपण*
रिपोर्ट --जयविलास शर्मा
*पर्यावरण संरक्षण में सीएचसी देवभोग के बीईटीओ की एक और पहल
देवभोग-- पर्यावरण संरक्षण को लेकर पूरे देश भर में वृक्षारोपण का महा अभियान चल रहा है इसी कड़ी में सीएचसी देवभोग के पर्यावरण प्रेमी आर सी वर्मा की पहल पर पूर्व सीएमएचओ डा.के आर सोनवानी के साथ साधु कमलेश दास सतनाम आश्रम बाराबंकी उप्र,और साधु धर्म वीर सतनाम आश्रम करनाल हरियाणा की उपस्थिति में वृक्षारोपण किय।
सतनाम पंथ के साधु देवभोग प्रवास पर थे तभी बीएमओ डा.प्रकाश साहू,बीईटीओ आर.सी.वर्मा,बीपीएम तुजेन्द्र दीवान,सहायक फार्मासिस्ट कमलेश नागेश उनसे मुलाकात करने रेस्ट हाउस देवभोग पहुंचे थे,तब पर्यावरण से गहरा नाता रखने वाले सीएचसी देवभोग के प्रभारी बीईटीओ आर सी वर्मा ने पूर्व सीएमएचओ और दोनों संतों से वृक्षारोपण के लिये आग्रह किया था जिसे संतों ने सहर्ष स्वीकार कर लिया और सीएचसी पहुंच कर एक कटहल का वृक्ष रोपण किया।
जब पूर्व सीएचएमओ और संतों को पर्यावरण प्रेमी आर.सी.वर्मा के अब तक किये गये हजारों वृक्षारोपण का पता चला तो सीएमएचओ और आश्रम के संतो ने जमकर वर्मा की तारीफ की । इस अवसर पर सीएचसी देवभोग के खंड चिकित्सा अधिकारी के साथ डॉ.देविका साहू,फार्मासिस्ट भूपेंद्र चंद्राकर, वैक्सीन प्रभारी अजय डड़सेना, भुपेंद्र यादव भी उपस्थित थे।
*रचना के साथ राशि भेंट*
बीईटीओ आर सी वर्मा ने आश्रम से पधारे संतों को आश्रम के नाम 501 रूपये सहयोग राशि के साथ पर्यावरण संरक्षण आधारित स्वरचित कविता भेंट किया। बीईटीओ के पर्यावरण उत्सुकता और सीएचसी की सुव्यवस्था को देख संतों ने भी तारीफ की।

0 Comments