*बारिश का मौसम शुरू होते ही बिजली की आंखमिचौली शुरू*
दुर्गूकोंदल ।मानसून के दस्तक देते ही ग्रामीण इलाके में बिजली की आंखमिचौली शुरू हो गई है। आए दिन कहीं ना कहीं फॉल्ट हो जाता है। इससे घंटों विद्युत आपूर्ति ठप पड़ जा रही है।दमकासा फीडर अंतर्गत ऐसे कई ग्रामीण इलाके हैँ जहाँ के लोग बिजली की समस्या से खासे परेशान हैं। दिन हो या रात बत्ती कभी भी गुल हो जाती है दिन रात मिलाकर बड़ी मुश्किल से चार से छह घंटे बिजली मिल पाती है। ऐसे में लोग बिजली विभाग की व्यवस्था को कोस रहे हैं। आलम यह है कि बराबर बिजली न होने से किसान अपने खेतों में पर्याप्त पानी नहीं दे पा रहे हैँ,वैसे भी बारिश भी नहीं हो रही है,जिससे किसान और भी चिंतित हैं। स्कूली छात्राओं व किसानों को फोटो कॉपी, फोटो ,नक्शा,खसरा बी वन ,निकलवाने बिजली नहीं होने से भटकना पड़ रहा है । मोबाइल चार्ज होना भी दूभर हो गया है। बिजली का कुछ मिनट तक आना और कुछ घंटो तक बंद रहने से लोगो के काम पूर्ण नहीं हो पा रहे हैं । लोग बिजली की इंतजार में टक - टकी लगाए बैठे रहते हैं, बिजली की आवाजाही की समस्या कुछ दिनों से बढ़ गया है।

0 Comments