Ticker

6/recent/ticker-posts

Durgkondal: **178 वी वाहिनी सीमा सुरक्षा बल की पहल ने युवाओं को दिखाई रोजगार की राह **

**178 वी वाहिनी सीमा सुरक्षा बल की पहल ने युवाओं को दिखाई रोजगार की राह **



 दुर्गूकोंदल ।मंगलवार को 178 वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल के सामरिक मुख्यालय, दुर्गकोण्डल में  प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन से व्यावसायिक प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु युवाओं को कुरूद ट्रेनिंग सेंटर भेजने के लिए एक समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता करते हुए श्री शैलेन्द्र शर्मा, कार्यवाहक कमांडेंट, 178 वीं वाहिनी ने युवाओं को व्यावसायिक प्रशिक्षण हेतु प्रेरित किया। इस कार्यक्रम में श्री नागमणि सिंह,उप कमांडेंट, 178 वी वाहिनी, निरीक्षक श्री योगेश सोनी, थाना प्रभारी, दुर्गुकोंडल और प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के श्री बिनेक सिन्हा एवम श्री धूलेश्वर साहू , ट्रेनिंग सेंटर हेड ,शामिल हुए। 178 वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल  के अथक प्रयासों से वाहिनी क्षेत्र के गांवों से 13 युवक-युवतियों को प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदान करेगा, जिनमें से 04 युवतियों ने भी प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लिया। सभी युवा विभिन्न प्रशिक्षण प्रोग्राम जैसे की इलेक्ट्रिशियन, प्लंबिंग, ऑटोमोबाइल, कंप्यूटर और ब्यूटी पार्लर में प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे तथा सभी को प्रशिक्षण उपरांत कंपनीज़ में प्लेसमेंट भी कराया जायेगा। 

श्री शैलेंद्र शर्मा, कार्यवाहक कमान अधिकारी ने युवाओं को मार्गदर्शन किया और उन्हें अपने व्यावसायिक जीवन में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करने और स्थानीय युवाओं के साथ अपने अनुभव साझा करने के लिए प्रेरित किया, ताकि अधिक युवा रोजगार के लिए व्यावसायिक प्रशिक्षण लेने के लिए प्रेरित हो सके साथ ही सभी युवक-युवतियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए बधाई दी।

Post a Comment

0 Comments