Ticker

6/recent/ticker-posts

Bilaspur: बिजली कटौती व महंगाई के विरोध में कांग्रेस का धरना

कोटा, बिलासपुर 

जीतेन्द्र भास्कर 


बिजली कटौती व महंगाई के विरोध में कांग्रेस का धरना



 

प्रदेशभर में हो रही बेतहाशा बिजली कटौती को लेकर आज यहां  एसडीएम कार्यालय के सामने कोटा में कांग्रेसजनों ने राज्य में भाजपा की विष्णुदेव साय सरकार के विरोध में धरना दिया। धरने को कांग्रेस के पदाधिकारियों ने संबोधित करते हुए राज्य की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। नेताओं ने कहा कि जब से राज्य में भाजपा की सरकार आई है तब से जिले के साथ पूरे प्रदेशभर में ‘सांय-सांय’ बिजली कटौती हो रही है।


ग्रामीणों अंचलों में तो अघोषित घण्टों हो रही बिजली कटौती से ग्रामीण सबसे ज्यादा परेशान हैं। इसके अलावा केंद्र और राज्य में भाजपा सरकार आने के बाद से सामग्रियों की मूल्य वृद्धि का दौर जारी है। आंदोलन में कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आदित्य दीक्षित  जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष संतोष बघेल,जनपद सदस्य धर्मेंद्र देवांगन, विजय जायसवाल 

आर.आर.मिरी,सुरेश चौहान,संजू चौहान, कुलवंत सिंह ठाकुर,फागूराम पाटले , अली कश्यप,अशोक अनंत, 

 समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारीगण और सदस्य मौजूद रहेl

Post a Comment

0 Comments