Ticker

6/recent/ticker-posts

Durgkondal: आकांक्षी ब्लाक कार्यक्रम के तहत सम्पूर्णता अभियान शुरु*

*आकांक्षी ब्लाक कार्यक्रम के तहत सम्पूर्णता अभियान शुरु*




दुर्गूकोंदल ।नीति आयोग का गठन हमारे देश के सबसे अविकसित जिलों और विकास खंड में गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए निर्मित है।इसी परिपेक्ष्य में आज दिनांक 05/07/2024 को आकांक्षी योजना अंतर्गत चयनित विकास खंड दुर्गुकोंदल में संपूर्णता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में भारत सरकार विकास अनुवीक्षण मूल्यांकन नीति नई दिल्ली के *प्रतिनिधि कृष्ण कांत शर्मा,मुख्य अतिथि संतो दुग्गा अध्यक्ष जनपद पंचायत दुर्गुकोंदल,विशेष अतिथि पीलम नरेटी, मंडल अध्यक्ष दुर्गुकोंदल, राधा अशोक जैन जनपद सदस्य क्षेत्र दुर्गुकोंदल,देवेन्द्र टेकाम जनपद सदस्य क्षेत्र तरहूल, शकुन्तला नरेटी उपाध्यक्ष महिला मोर्चा जिला कांकेर,विजय पटेल सांसद प्रतिनिधि जिला कांकेर,रामचंद कल्लो अध्यक्ष भूतपूर्व सरपंच संघ दुर्गुकोंदल 

मनीषा मंडावी उपाध्यक्ष जनपद पंचायत दुर्गुकोंदल,अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी वीरेन्द्र जायसवाल,PPSA fellow zila से - अंजीर अंजली पाण्डे,शोवन बेरा आंकक्षी जिला फेलो, सुरेन्द्र बजारे मुख्य* कार्यपालन अधिकारी दुर्गुकोंदल,आंकाक्षी विकास खंड फेलो प्रीति गंजीर जी निर्देशन* में आयोजित हुआ।कार्यक्रम में सर्व प्रथम संस्था सेजस के विद्यार्थियों के द्वारा10 बजे संपूर्णता अभियान अंतर्गत रैली निकाली गई, रैली में सम्मिलित सभी विद्यार्थी को टी शर्ट वितरण किया गया।सभी अतिथियों के द्वारा भारत माता,और छत्तीसगढ़ महतारी जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जलन कर पूजा अर्चना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।कार्यक्रम में उपस्थित सभी विभाग अधिकारी,कर्मचारी, महिला समूह के सदस्यों,शिक्षक शिक्षिकाओ,विद्यार्थियों को दिल्ली से प्रतिनिधि के द्वारा 04 जुलाई 30/09/2024 तक संचालित होने वाले संपूर्णता अभियान के लिए शपथ दिलाया गया।कार्यक्रम के अगले चरण में आकांक्षी योजना अंतर्गत आकांक्षी योजना के संचालन के उद्देश्य कार्य योजना पर संक्षिप्त उद्बोधन सुश्री प्रीति गंजीर जी आंकक्षी योजना विकास खंड फेलो दुर्गुकोंदल के द्वारा दिया गया जिसमें स्वास्थ्य विभाग गर्भवती माता का प्रथम तिमाही में ए एनसी करवाना हर व्यक्ति को मधुमेह और उच्च रक्त की नियमित जांच मिट्टी परीक्षण करवाना गर्भवती माताओं को पूरक पोषण प्राप्त हो सभी समूह की महिलाओं को परिक्रमण तिथि प्राप्त हो लक्ष्य को 4 जुलाई 2024 से 30 सितंबर 2024 तक 3 माह में सभी संकेतनों के लक्ष्य को शत प्रतिशत पूरा कियाजानातत्पश्चात विभिन्न विभाग में योजना से संचालित जानकारी सर्वप्रथम मनोज किशोरे,खंड चिकित्सा अधिकारी दुर्गुकोंदल,NRLM BPM- श्रीमति नंदनी दीवान,महिला एवं बाल विकास - श्रीमति आर वटटी,कृषि विभाग -  निरंजन नरेटी शिक्षा विभाग से  अंजलि मंडावी सहायक खंड शिक्षा अधिकारी दुर्गुकोंदल,द्वारा दिया गया।कार्यक्रम को जनपद सदस्य देवेंद्र टेकाम,मंडल अध्यक्ष पीलम नरेटी,कार्यक्रम के मुख्य अतिथि,संतो दुग्गा जी ने कहा कि ये सरकार की महत्वकांक्षी योजना है, 2018 से संचालित है विकास खंड दुर्गुकोंदल और कोयली बेड़ा में संचालितहै।क्षेत्र वासियों को इससे बहुत लाभ मिलेगा।सरकार सभी का विकास चाहती है।कार्यक्रम के मुख्य वक्ता शर्मा जी ने कहां कि संपूर्णता अभियान के माध्यम से हम सभी को मिलकर इन्ही लक्ष्यों  को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।हमारा साथी संगठन और सरकारी विभाग भी हमारे साथ है।इस यात्रा में हम सबका सहयोग और साझेदारी महत्वपूर्ण है। हम सब मिलकर इस कार्य में सफलता प्राप्त  करेंगे।दुगुकोंदल के विहान शाखा के समस्त cader का विशेष सहयोग रहा।

विभिन्न संस्था द्वारा स्वच्छता अभियान,सोसल मीडिया का बढ़ता प्रकोप,बालिका शिक्षा,और छत्तीसगढ़ संस्कृति पर साँस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। सभी प्रस्तुति पर प्रतिभागी छात्र छात्राओं के प्रशस्ति पत्र के साथ पुरस्कार वितरण भी किया गया।इसके पश्चात  शिक्षा सत्र 2023,2024 में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त विद्यार्थी खुशी दुबे कक्षा दसवीं में 95% भूपेश कुमार 92%,कुमारी रेशमी 91% कक्षा 12 वी कला संकाय से कुमारी दिव्या 89%,विज्ञान संकाय से 81% वाणिज्य संकाय से 86% को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर समनित किया गया।शिक्षा विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले संकुल समन्वक किशोर विश्वकर्मा,शंकर दास नागवंशी,रामचंद्र दुग्गे,बलराम भुआर्य,नरेंद्र साहू,शैलेंदी मरकाम शिक्षक,बंगोमा चक्रवर्ती दिलीप सेवता व्याख्याता,बी एन नरेटी प्राचार्य एकलव्य विद्यालय दुर्गुकोंदल,हेमंत कुमार श्रीवास्तव प्राचार्य हायर सेकंडरी स्कूल मेडो,स्वास्थ्य विभाग से फूलचंद तुमरेटी और कविता आर एच ओ,सरिता राणा और शांति पिद्दा मितानिन,महिला एवम बाल विकास विभाग से सुश्री कुंती दुग्गा, प्रतिभा दुग्गा,सहायिका मंजू पुडो को प्रशस्ति पत्र और मेडल से सामान्य किया गया।

सभी अतिथियों द्वारा सभी विभागों द्वारा लगाये गये स्टाल का अवलोकन किया गया और उनके द्वारा बनाएं गए प्रोजेक्ट व्यंजन की प्रशंसा की गई।कार्यक्रम आएं हुए अतिथि का आभार प्रदर्शन मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुरेंद्र बंजारे जी के द्वारा तथा कार्यक्रम का संचालन हेमंत कुमार श्रीवास्तव  प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक मेडो के द्वारा किया गया।इस अवसर पर शिक्षा विभाग से स्रोत समन्वयक तारीफ सोम,अपने अधीनस्थ शिक्षक,आर डी ठाकुर सहायक विकास अधिकारी पंचायत निरीक्षक,महिला बाल कार्यालय से कार्यकर्ता सहायिका,मितानिन और एन आर एल एम से सभी विहान के कार्यकर्ता और कर्मचारी  और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments