*एक पेड़ माँ के नाम:सुखई स्कूल परिसर में बच्चों ने फलदार पौधे लगाए*
दुर्गूकोंदल ।विकास खण्ड अंतर्गत प्राथमिक व माध्यमिक शाला सुखई में शाला प्रबंध समिति के सदस्य छात्र-छात्राएं व शिक्षकों ने पर्यावरण को संरक्षित करने व भावी पीढ़ी के लिये पेड़-पौधे तैयार करने का प्रण लेते हुये "एक पेड़ मां के नाम" फलदार पौधे का रोपण किया गया है। विदित हो की अंधाधुंध पेड़ों की कटाई व वनों का संरक्षण नहीं करने के कारण दिनों -दिन पेड़ पौधे में कमी व जलवायु परिवर्तन हो रहा है जिसके कारण पृथ्वी का तापमान बढ़ रहा है इसलिए जरूरी है कि देश के हर नागरिक को अधिक से अधिक पेड़ लगाकर के आने वाले भविष्य के लिए पेड़ पौधे संरक्षित करने की आवश्यकता है। प्राथमिक शाला व माध्यमिक शाला सुखई के बच्चों, शाला प्रबंधन समिति के सदस्य व शिक्षकों ने अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने व पौधे को वृक्ष बनते तक संरक्षित करने की प्रतिज्ञा लेते हुए शाला परिसर में फलदार पौधो का रोपण किया गया। इस अवसर पर शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सत्यनारायण जैन,चिमनीलाल नरेटी,उपसरपंच दिनेश माहवे,बंशाीराम माहवे,कन्हैया भुवार्य,कृष्ण जैन, किशनलाल ,जवारह पिस्दा संस्था प्रभारी मधुराम नेताम, रामदयाल नरेटी संकुल समन्वयक किशोर कुमार विश्वकर्मा, शिक्षक बिसाहूराम सर्फे, संजय कुमार पिद्दा, पुष्पांजलि ,लोकेश साहू नोमेश्वर निषाद व संस्था के छात्र-छात्राएं शामिल थे

0 Comments