Ticker

6/recent/ticker-posts

Durgkondal: पटवारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग और अवैध कब्जा हटाने सर्व आदिवासी समाज का दूसरे दिन भी धरना प्रदर्शन जारी*

*पटवारी के  खिलाफ कार्रवाई की मांग और अवैध कब्जा हटाने सर्व आदिवासी समाज का दूसरे दिन भी धरना प्रदर्शन जारी*



दुर्गूकोंदल  ।ग्राम दुर्गूकोंदल में खसरा नंबर 145 में 0.02हेक्टेयर सड़क मद की जमीन पर अतिक्रमण हटाने और ग्राम पिरचोड़ में आदिवासी महिला मीनाबाई तोप्पा को हस्ताक्षर कराने के लिए दबाव डालने वाले पटवारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा है ।             धरने पर बैठे सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग अध्यक्ष कुबेर दर्रो, सर्व आदिवासी समाज संरक्षक कमलसिंह कोर्राम, पीलाराम उयके, हरेश रावटे ने कहा कि ग्राम पंचायत दुर्गूकोंदल के सरपंच अतिक्रमण हटाने तहसीलदार कृष्णा पाटले 26दिसंबर 2023 को आदेश जारी किया था, लेकिन सरपंच दुर्गूकोंदल ने 6महिने बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया। 6महिने बीत गए अतिक्रमण हटाने कदम आगे बढ़ाना उचित नहीं समझा। इससे जाहिर हो रहा है, कि दुर्गूकोंदल सरपंच अतिक्रमण हटाना चाहती है, दुर्गूकोंदल की खसरा नंबर 145में स्पष्ट सड़क मद लिखा है, और इसकी पट्टा भी नहीं बनेगी। और सड़क मद की जमीन से शिवभुवन सिंह को हटना पड़ेगा। सरपंच के पास पंचायत में कार्यवाही करने का अधिकार है, पर अतिक्रमण हटाने सामने क्यों नहीं आ रही है। सरपंच को अतिक्रमण हटाने से कौन डरा रहा है। इधर 6महिने बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाई गई। अतिक्रमण हटाने की आदेश का सरपंच ने पालन नहीं किया है। किसके इंतजार में बैठा है।  दुर्गूकोंदल की चुप्पी सवाल खड़ी कर रही है। इसलिए मामले की पर्दाफाश करने धरने पर बैठे हैं, अवैध कब्जा नहीं हटाई गई तो अनिश्चितकाल धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। आदिवासी समाज के संरक्षक कमल कोर्राम ने सड़क मद जमीन है, कोई भी तहसीलदार हो पट्टा जारी नहीं कर सकता है। कोई भी शिवभुवन सिंह का समर्थन कर ले। इन्होंने यह भी कहा कि जो पटवारी बिना सौदा के  सौदा पत्र में हस्ताक्षर कराने दबाव डालता है, उमरपाल महाराष्ट्र हस्ताक्षर कराने जाता है, पटवारी का क्या सोच है। मीना बाई और समाज के लोग  तहसीलदार दुर्गूकोंदल के पास शिकायत करते हैं, पर तहसीलदार दुर्गूकोंदल कार्यवाही करना छोड़ प्रभार बदल देते हैं, ये अन्याय है, हम पटवारी के खिलाफ सड़क पर उतर आये हैं। कार्रवाई करवाकर रहेंगे। धरना प्रदर्शन स्थल में आयनू ध्रुव, अश्वन दुग्गा, मुकेश गावड़े, विजय कोमरा, टिकेश नरेटी, कंगलू गावड़े, दयाराम सोरी, मेहतर कोवाची सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments