Ticker

6/recent/ticker-posts

Durgkondal: दुर्गूकोंदल में भाजपाइयों ने मनाई जनसंघ के संस्थापक डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती*

*दुर्गूकोंदल में भाजपाइयों  ने मनाई जनसंघ के संस्थापक डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी  की जयंती*

*राष्ट्र के लिए अपना सर्वस्व समर्पित किया और अपना बलिदान दिया*




दुर्गूकोंदल| दुर्गूकोंदल में भारतीय जनता पार्टी ने एक देश में दो विधान, दो निशान, दो प्रधान नहीं चलेगे’ का नारा देने वाले, राष्ट्रीय एकता व अखंडता के लिए अपना जीवन अर्पित करने वाले जनसंघ के संस्थापक, महान शिक्षाविद् व प्रखर राष्ट्रवादी, देश के अमर नायक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की जयंती मनाया गया और उनके द्वारा देश के लिए किये गए कार्यों को याद किया गया, डॉ. मुखर्जी के कारण ही आज जम्मू-कश्मीर में भारतीय संविधान पूरी तरह से लागू हो पाया है। यह कदम उठाया, उन्होंने कहा कि हमारे देश में दो विधान, दो निशान, दो प्रधान नहीं चलेगे’ का नारा देने वाले श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी ने ही दिया और आज मोदी जी ने उनके सपने को साकार किया और आज कश्मीर में तिरंगा लहराया है,डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, जिनके जीवन का हर क्षण राष्ट्र और लोक कल्याण के लिए रहा समर्पित राष्ट्र के लिए प्राणों का बलिदान देने वाले माँ भारती के महान सपूत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की आज 123वीं जयंती है। कांग्रेस की तुष्टिकरण की नीतियों का सदैव खुलकर विरोध करने वाले डॉ. मुखर्जी को एक ही देश में दो झंडे और दो निशान कदापि स्वीकार नहीं थे। कश्मीर में अनुच्छेद 370 को खत्म करने की शुरुआत सबसे पहले श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने की थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2019 में कश्मीर से धारा 370 हटाकर डॉ. मुखर्जी के अधूरे सपनों को साकार किया है, डॉ. मुखर्जी के रूप में उन्हें एक मजबूत नेता मिला है।कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष पीलम नरेटी, पूर्व सांसद प्रतिनिधि विजय पटेल, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष शकुंतला नरेटी, अशोक जैन जिला उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा, संतो दुग्गा जनपद अध्यक्ष दुर्गूकोंदल, राधा जैन जनपद सदस्य, जनक इसु आरदे फूलसिंह मंडावी मंडल महामंत्री, बिदेसिंह कल्लो, मनोज दुग्गा मंडल उपाध्यक्ष, रामचंद्र कल्लो, सोमल जैन, विकास राजु नायक, राहुल राय, तुलसी मातलामी, योगेश कुलदीप, श्रवण दुग्गा, सहित भाजपा के कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे |

Post a Comment

0 Comments