Ticker

6/recent/ticker-posts

Durgkondal: खेड़ेगांव स्कूल में छात्र व शिक्षकों ने पौधारोपण किया, बच्चों को देखभाल का दिलाया संकल्प*

*खेड़ेगांव स्कूल में छात्र व शिक्षकों ने पौधारोपण किया,  बच्चों को देखभाल का दिलाया संकल्प*




दूर्गूकोंदल । विकास खंड दूर्गूकोंदल अंतर्गत प्राथमिक शाला जवाहर खेडेगांव  स्कूल प्रांगण में  शिक्षक व  छात्रों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण  का संदेश दिया। प्रधान अध्यापक फौदराय नेगी ने बताया कि पेड़ पौधे हमारे जीवन में बहुत उपयोगी हैं। वृक्ष हैं तो पृथ्वी पर जीवन है। नए दौर में वृक्षों  का अंधाधुंध दोहन किया जा रहा है। यहीं कारण है कि मौसम में परिवर्तन आ रहा है।  पृथ्वी के तापमान में लगातार वृद्धि  हो रही है । पशु-पक्षियों के लिए भी अति आवश्यक है. अंधाधुंध पेडों की कटाई के चलते मानव जीवन  पर खतरा मंडराने लगा है,  इसलिए अपने जीवन में कम से कम दो पौधों का रोपण करके समय-समय पर उनकी देखभाल अवश्य  करना चाहिए। इस अवसर पर अतिथि शिक्षक मकलेश जैन, रसोइ‌या लालजी, व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे

Post a Comment

0 Comments