*कोड़ेकुसे में मानाया गया शाला प्रवेशोत्सव*
दुर्गूकोंदल ।शासकीय पूर्व मा० शा० कोडेकुसे, पीएम माशा प्राथमिक शाला कोडेकुसे प्राथमिक शा. कन्या आश्रम कोडेकुसे में शाला प्रवेशोत्सव का मनाया गया जिसमें नवप्रवेशी बच्चों का तिलक वंदन कर व मुंह मीठा करा कर पुस्तक वितरण किया गया। कार्यक्रम में को शुरुआत कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नारायण पटेल के द्वारा मां सरस्वती की छायाचित्र पर दीप प्रज्वल्लित कर किया गया,। नारायण पटेल के द्वारा बच्चों को अनुशासन में सदुपयोग करते हुए पढ़ाई एवं अन्य गतिविधियों में भी भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया। प्रधानाध्यापिका श्रीमती सरस्वती गायकवाड के द्वारा विद्यालय के विगत वर्षों की उपलब्धि में एवं इस वर्ष निद्यालय के लक्ष्यों को समुदाय के समक्ष रखा एवं गुणवत्ता मुक्त शिक्षा बच्चों को प्रदान करने की बात कही। कार्यक्रम में ग्राम, प्रमुख नारायण पटेल, प्रधानअध्यापक सरस्वती गायकवाड़ एवं माध्यमिक प्रधानाध्यापक अरुण मरकाम राजक्त्ती उयके सतोष सलामे एवं सम्पूर्ण स्टाफ उपस्थित थे।
न्यौता भोजन काराया गया। ग्राम के नागरिक,अमरचंद जैन एवं राघुनन्दन गोस्वामी के द्वारा प्रवेशोत्सव के उपलक्ष्य में बच्चों को न्योता भोजन के रूप में खीर पुड़ी बनवाकर खिलाया गया।इस अवसर पर शिक्षक, छात्र व ग्रामवासी उपस्थित थे।


0 Comments