Ticker

6/recent/ticker-posts

Durgkondal: शाला प्रबंधन व विकास समिति की बैठक में परीक्षा परिणाम पर चर्चा हुई*

*शाला प्रबंधन व विकास समिति की बैठक में परीक्षा परिणाम पर चर्चा हुई*



दुर्गुकोदल। विकास खण्ड दुर्गुकोंडल अंतर्गत  - शासकीय उच्चतर माध्यमिक वि‌द्यालय कोदापाखा विकासखण्ड दुर्गकोदल में दिनांक 9.7.2024. को शिक्षा सत्र 2024-25 का पहला शाला प्रबंधन एवं विकास समिति का बैठक आयोजित किया गया। बैठक में शाला प्रबंधन समिति के समस्त सदस्य एवं पालक शामिल हुए। बैठक में मुख्य रूप से शाला प्रबंधन, नव प्रवेशी छात्र छात्राओं की उपस्थिति, गत परीक्षा परिणाम, हर माह मासिक परीक्षा का आयोजन, वार्षिक परीक्षा परिणाम में और सुधार की आवश्यकता पर चर्चा वि‌द्यालय में नवीन संकाय की आवश्यकता महसूस किया गया। कक्षा नवमी में नवप्रवेशी छात्राओं को साइकल वितरण भी किया गया।

बैठक में मुख्य रूप से  आयनु राम ध्रुव पूर्व जनपद उपाध्यक्ष,  अनुपा नटेटी सरपंच ग्राम पंचायत कोदापाखा,  मंगलू ध्रुव पूर्व अध्यक्ष शाला प्रबंधन समिति,  भगवानगावड़े,  शम्भू कुलदीप, तिहारु सिन्हा, मनोतीन  जयबती सिन्हा, प्राचार्य  धनाराम कश्यप, विदयालय के शिक्षक डी आर खरे, पवन नाग विनीता वट्टी संतोषी रावटे डोमेश्वरी राणा ईशान गंगवानी एवं समस्त शिक्षक गण उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments