Ticker

6/recent/ticker-posts

Durgkondal: पटवारियों की हड़ताल से लोगो के काम अटके,सरकार कर रही अनदेखी:-विधायक मंडावी*

*पटवारियों की हड़ताल से लोगो के काम अटके,सरकार कर रही अनदेखी:-विधायक मंडावी*



दुर्गूकोंदल ।भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्रीमती सावित्री मनोज मंडावी  ने राज्य सरकार के राजस्व विभाग द्वारा राजस्व पखवाड़ा 6 जुलाई 2024 से 20 जुलाई 2024 तक की घोषणा के बाद पटवारियों की हड़ताल को हास्यास्पद करार दिया। उन्होंने कहा कि राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा प्रेस कांफ्रेंस लेकर राजस्व पखवाड़ा की घोषणा कर रहे हैं और जनता की समस्याओं के निराकरण का भरोसा दिला रहे हैं, मगर अपने विभाग के पटवारियों को भरोसे में नहीं ले पाए, जिसके चलते पटवारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी। श्रीमती सावित्री मनोज मंडावी ने कहा कि किसी सरकार के कामकाज के तरीकों का इससे बड़ा दुर्भाग्यजनक पहलू और क्या हो सकता है कि राजस्व की रीढ़ की हड्डी माने जाने वाले पटवारी ही हड़ताल पर चले जाएं। इससे पता चलता है कि राज्य सरकार के पास कोई कार्ययोजना नहीं है, भगवान भरोसे विष्णुदेव साय की सरकार चल रही है। उन्होंने यह भी कहा कि 6 महीने बीत जाने के बाद भी ऐसा कोई वर्ग नहीं है, जो सरकार की किसी भी नीतियों से प्रभावित हो, राज्य का हर वर्ग निराश, हताश, परेशान और बेहाल है। यह सरकार की अनुभवहीनता और अदूरदर्शिता का न बड़ा उदाहरण है, जिसका खामियाजा आने वाले दिनों में आम जनता को भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि नामांतरण, फौत, बंटवारा, त्रुटि सुधार, ऋण पुस्तिका आदि कामों के लिये आम आदमी तहसील दफ्तरों के चक्कर काट रहा है, लेकिन राजस्व के अधिकारी न

तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक और

पटवारी ऑफिस ही नहींआ रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments