*अध्ययन छोड़ चुके बच्चों को समुचित कक्षा मे प्रवेश कराया गया*
दुर्गुकोदल। विकास खण्ड दुर्गुकोंडल अंतर्गत कोदापाखा- संकुल केन्द्र कोदापाखा अंतर्गत समस्त ग्राम मे शाला जाने वाले बच्चों का सर्वे कार्य दिनांक 26/5/2024 से 10/6/2024 तक कराया गया जिसके अनुसार ग्राम पंचायत पाउरखेडा केआश्रित ग्राम पाउरखेडा मे एक बालिका कु मोना पिता राजलाल उम्र 13 वर्ष 2022-23 से शाला छोड़ चुकी थी जिसे मा शा पाउरखेडा मे समुचित कक्षा 8 वी मे प्रवेश कराया गया। इसी तरह ग्राम वाटिनटोला मे दो बालिकाऐ सत्र 2021-22 से शाला चुके थे जिसे निरंतर पालक संपर्क किया गया एवं शाला मे प्रवेश हेतु बच्चों, पालको को समझाइश दिया गया जिससे बच्चे शाला आने तैयार हुए और आज दिनांक 10/07/2024 को कु होलिका पिता सन्तु राम उम्र 13 वर्ष को समुचित कक्षा 8 वी एवं कु कैलाश्वरी पिता बाल सिह उम्र 12 वर्ष को समुचित कक्षा 7 वी मे प्रवेश दिलाया गया। जिसमे प्रा शा वाटिनटोला शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष तुलसी राम मातलाम प्र अ राजेश नेताम प्र अ सुन्दर लाल चुरेन्द्र संकुल समन्वयक रामचंद्र दुग्गे का विशेष योगदान रहा।
आज बच्चों को मा शा कोदापाखा मे प्रवेश दिलाया गया एक सेट गणवेश, पाठ्यपुस्तक एवं श्री तुलसी राम मातलाम द्वारा कापी वितरण किया गया इस अवसर पर प्राथमिक शाला वाटिनटोला प्र अ राजेश नेताम शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष तुलसी राम मातलाम संकुल समन्वयक रामचंद्र दुग्गे, ब्याख्याता दुखित खरे, मा शा कोदापाखा प्र प्र अ मिलन देहारी , शत्रुघ्न साहू, रज्जू दर्रो, एकानंद देवांगन पालक सन्त राम उपस्थित रहे।

0 Comments