*मिशन शक्ति‘‘ के तहत 12 जुलाई को विभिन्न गतिविधियों का किया जाएगा आयोजन*
*रिपोर्टर :- राजेन्द्र रत्नाकर*
जांजगीर-चांपा:-- कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के निर्देशन में जिले में ‘‘मिशन शक्ति‘‘ के लिए 100 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान के अन्तर्गत जिले के सभी क्षेत्रों में विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती अनिता अग्रवाल ने बताया कि जिसका उद्देश्य महिलाओं के शोषण और भेदभाव को समाप्त करना महिलाओं के सशक्तिकरण और विकास के लिए मार्गदर्शन, सहायता और सहयोग प्रदान करना है। इस हेतु 12 जुलाई 2024 को जिले के सभी ग्राम पंचायत स्तर, आं.बां. केन्द्र, परियोजना स्तर एवं जिला स्तर पर मिशन शक्ति के तहत जल शक्ति से नारी शक्ति के कार्यक्रम अंतर्गत वृक्षारोपण कर महिला समूहों, महिला मंडल ग्राम स्तर के सभी महिलाओं को एकत्र कर पानी की महत्ता जैसे स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता, पानी का संचय, रेन वाटर हार्वेस्टिंग तथा खराब पानी का अन्य उपयोग इत्यादि विषयों पर जानकारी देकर प्रत्येक घरों में पानी के संचयन के लिए लोगों को जागरूक कराते हुए बेटी बचाओ बेटी पढाओ कार्यक्रम एवं जल संरक्षण के संबंध में स्लोगन के माध्यम से शपथ ग्रहण कराया जायेगा। साथ ही पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक किया जायेगा।

0 Comments