Ticker

6/recent/ticker-posts

Belgahana: एस डी ओ निश्छल शुक्ला की उपस्थिति व देखरेख मे "एक पौधा माँ के नाम" होलीक्रॉस स्कूल बेलगहना मे हुआ वृक्षारोपण कार्यक्रम*

*एस डी ओ निश्छल शुक्ला की उपस्थिति व देखरेख मे "एक पौधा माँ के नाम" होलीक्रॉस स्कूल बेलगहना मे हुआ वृक्षारोपण कार्यक्रम* 


Cgvtv संवाददाता राम प्रताप सिंह की रिपोर्ट.....




 बेलगहना.....आज माननीय प्रधान मंत्री के आह्वान पर ,एक पौधा माँ के नाम की थीम पर बेलगहना के होलीक्रास स्कूल करहीकछार में ,वन महोत्सव मनाया गया ,जिसमें कैंपस में विभिन्न प्रजाति के पोधे रोपित किए तथा बच्चों को पोधे की आवश्यकता और निर्भरता की जानकारी दी गई ,कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष कोटा श्री मनोहर सिंह राज,जनपद सदस्य ओरकेरा , पूर्व मंडी अध्यक्ष संदीप शुक्ला , भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश कश्यप, मनोज बाजपेयी ,धीरज अग्रवाल ,पिंटू केसरवानी, डीएफ़ओ बिलासपुर अभिनव कुमार आईएफ़एस ,एसडीएम कोटा युगल किशोर उर्वशा ,सीईओ कोटा युवराज सिन्हा, एवं  स्कूल स्टाफ़ ,छात्र ,छात्राएँ ,तथा रेंज आफ़िसर देव सिंह मरावी ,सहित वन अमला उपस्थित था ,अतिथियों द्वारा वन एवं वनों के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी गई ,कोरोना काल की त्रासदी ,ऑक्सीजन की मारामारी की याद दिलाकर ,अधिक से अधिक पौधा लगाने का आहवान किया गया ,कार्य की व्यवस्थित रूपरेखा सहित संपूर्ण संचालन एसडीओ कोटा श्री निश्चल शुक्ला द्वारा किया गया।

Post a Comment

0 Comments