*नवीन शासकीय महाविद्यालय पाली बी. काम. प्रथम वर्ष अंग्रेजी में छात्रों को मिले 0 से 15 नंबर अंक, पेपर चेकिंग के लिए मिले विधायक श्री मरकाम से*
*छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ खेलवाड़ बर्दास्त नही की जाएगी- विधायक श्री मरकाम*
*विधायक श्री मरकाम भी कल बिलासपुर छात्र-छात्राएं के साथ कुलपति से मिलेंगे*
कोरबा पाली/नवीन शासकीय महाविद्यालय पाली, के बी.काम. प्रथम वर्ष छात्र-छात्राओं ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाऊस में क्षेत्रीय विधायक तुलेश्वर हीरा सिंह मकाम से मिलकर अपनी समस्या से अवगत कराया । एवं इस तरह की समस्या पूर्व में भी पाली कालेज के छात्र- छात्रोंओ के साथ हो चुका है उसे बताएं ।जिसमें उन्होंने कड़ी निदा करते हुए चेतावनी दी कि स्कूली बच्चों के भविष्य के साथ खेलवाड़ बर्दास्त नही की जाएगी।उन्होंने इस प्रकार की समस्या को गंभीर बताते हुए कुलपति से खुद विधार्थी बच्चो के साथ बिलासपुर पहुंचने की बात कही। उनके इस बात से विधार्थीयो के मायूस चहरे में खुशी झलक पड़ी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नवीन शासकीय महाविद्यालय पाली, के बी.काम. प्रथम वर्ष में अध्ययनरत् विधार्थी जो कि वर्ष 2023-24 परीक्षा में शामिल हुए थे।उनका परीक्षा परिणाम दिनांक 08/07/2024 को जारी हुआ जिसमें नवीन शासकीय महाविद्यालय पाली से शामिल नियमित लगभग 37 छात्र-छात्राएं एवं प्राइवेट लगभग 20 छात्र-छात्राओं कुल परिक्षार्थी थे। जिसमें से नियमित/प्राइवेट छात्र-छात्राओं सहित अंगेजी विषय में केवल 04 परिक्षार्थी ही उत्तीर्ण हुऐ है। एवं बचे हुए छात्र-छात्राओं को पूरक घोषित कर दिया गया। कई छात्र-छात्राये ऐसे भी हैं जिनको शुन्य अंक भी प्राप्त हुआ है। नवीन शासकीय महाविद्यालय पाली के बी. काम. प्रथम वर्ष अंग्रेजी विषय के सभी छात्र-छात्राओं की उत्तर पुस्तिका की पुनः जांच करवाने के लिए क्षेत्रीय विधायक श्री मकाम से निवेदन किए है।छात्र-छात्राओं ने अपने भविष्य अंधकारमय होने से बचने के लिए और दोषियों के उपर कड़ी कार्यवाही की जाने, ताकि भविष्य में किसी और छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड न हो ।
छात्रों का कहना है कि अंग्रेजी विषय में उन्हें जीरो से पंद्रह तक मिले हैं। छात्रों ने कहा कि उनकी आंसरशीट का दोबारा मूल्यांकन किया जाए।
इसमें विधायक प्रतिनिधि कुलदीप मरकाम,पुरुषोत्तम टेकाम ,विमल मरावी, जीत बिझवार, अनिल मरावी,जगत नेताम, कमल दास, कृष्णा ओरकेरा ,शिलिवंत जगत ,प्रमोद मेश्राम, आदि पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

0 Comments