*21 अप्रैल को पंचायत सचिव संघ दिल्ली के जंतर-मंतर में करेंगे प्रदर्शन*
दुर्गूकोंदल।प्रदेश पंचायत सचिव संघ 17 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। अनिश्चितकालीन हड़ताल अवधि के दौरान रोजाना की जाने वाली गतिविधियों को लेकर कार्यक्रम प्रदेश पंचायत सचिव संघ ने जारी किया है। अपनी मांगों को लेकर दबाव बनाने आंदोलन को तेज करने कहा गया है। अनिश्चितकालीन हड़ताल के दौरान मांग पूरी नहीं होने पर 21 अप्रैल से दिल्ली के जंतर-मंतर मैदान में प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। शासकीयकरण की मांग को लेकर प्रदेश पंचायत सचिव संघ 17 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं।हड़ताल के दौरान रोजाना प्रदर्शन कर रहे पंचायत सचिव।मुख्यालयों में पंचायत सचिव धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदेश पंचायत सचिव संघ 1995 से कार्यरत हैं। शुरूवात से ही पंचायत सचिव शासकीयकरण की मांग कर रहे हैं। सचिवों की हड़ताल से पंचायतों में कामकाज प्रभावित हो रहा है। 2023 में विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने घोषणा पत्र में शासकीयकरण का वादा किया था, लेकिन सरकार बनने के बाद मांग।पूरी नहीं हो पाई है। 2 से 6 अप्रैल तक जनपद स्तर पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। 7 अप्रैल को जिला स्तर पर शहर में रैली निकाली जाएगी। प्रधानमंत्री के नाम से ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा जाएगा। 8 अप्रैल को सभी जनपदों में नगाड़ा बजाकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। 9 अप्रैल को जनपद स्तर पर रामायण गान कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।अब मांग पूरी करवाकर ही लौटेंगे: प्रदेश पंचायत सचिव संघ जिला महासचिव कृपाराम बघेल ब्लॉक अध्यक्ष जैन चुरेंद्र सचिव सूरज कल्लो ने कहा पहले भी कई बार आंदोलन कर चुके हैं। हर बार सरकार के पर हड़ताल समाप्त कर देते थे। इस बार हड़ताल तभी समाप्त होगी जब शासकीयकरण की मांग पूरी हो जाएगी। प्रदेश पंचायत सचिव संघ संरक्षक शिवप्रसाद नरेटी ने कहा हड़ताल अवधि में क्या करना है इसको लेकर अब दिशा निर्देश जारी हुआ है। आगे रणनीति बनाकर आंदोलन करना है।
0 Comments