*दुर्गूकोंदल में मनाया गया भाजपा का 44 वां स्थापना दिवस: कार्यकर्ताओं ने एक- दूसरे को दी बधाई,विकसित छत्तीसगढ़ बनाने का लिया संकल्प*
दुर्गूकोंदल | विकासखंड दुर्गूकोंदल में भाजपा मंडल दुर्गूकोंदल में भाजपा स्थापना दिवस पर दुर्गूकोंदल में भव्य रुप से मनाया गया जिसमें भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री बिदेसिंह कल्लो जी के आह्वान पर एवं मंडल संयोजक श्री अशोक जैन जी के नेतृत्व मे भारतीय जनता पार्टी के समस्त ज्येष्ठ- श्रेष्ट कार्यकर्ताओं एवं समस्त मोर्चाओं की उपस्थिति में भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की छायाचित्र में दीप-प्रज्ववलित एवं पुजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत किया गया, जिसमें पीलम नरेटी पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं जनपद सदस्य, विकास राजु नायक भाजयुमो महामंत्री एवं जनपद सदस्य के गरिमामयी उपस्थिति हुई | जिसमें सेवा पखवाडा संयोजक अशोक जैन मंडल अध्यक्ष बिदेसिंह कल्लो और पूर्व मंडल अध्यक्ष पीलम नरेटी ने कार्यकर्त्ताओ को सम्बोधित करते हुये कहा कि- देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मान. नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली NDA सरकार का तीसरा कार्यकाल राष्ट्र की राजनीति और विकास पथ मे परिवर्तन के एक नए युग की शुरुआत कर रहा है- भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष मान. श्री किरण देव सिंह जी के निर्देशानुसार विभिन्न कार्यक्रम क्रियान्वयन जिस हेतु 06 अप्रैल से 14 अप्रैल तक सेवा पखवाडा कार्यक्रम आयोजित की गई है जिसमें 06 अप्रैल को मंडल स्तरीय स्थापना दिवस भारतीय जनता पार्टी दुर्गूकोंदल के समस्त कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में मनाया जा रहा है और आज यहाँ हीं नहीं पुरे राष्ट्र में भारत को नई मुकाम तक पहुँचाने वाले भारतीय जनता पार्टी का 45 वाँ स्थापना दिवस मनाया जा रहा है, यह हम कार्यकर्त्ताओ के लिए गौरव का विषय है कि हम भाजपा के सदस्य है और इस गौरवमयी पल के हम सब साक्षी है|विकास राजु नायक ने कहा - भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर मैं सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देता हूं। जनसंघ के लिए डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी और अटल बिहारी बाजपेई जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। हम प्रत्येक लोगों के लिए काम करना जारी रखेंगे। प्रधानमंत्री मोदी का विकसित भारत के साथ छत्तीसगढ़ में विष्णु के सुशासन से विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प हमारा भी संकल्प है। हमने हमेशा देश को पहले, पार्टी को दूसरे और खुद को अंत में रखने के सिद्धांत का पालन किया है। हमारे लिए देश हमेशा पहले रहा है और हमेशा रहेगा। आज सरकार के माध्यम से हम दिल्ली और देश की तरक्की के लिए काम करने जा रहे हैं। सरकार दिल्ली में रहने वाले समाज के सभी वर्गों के हित में काम करेगी। कार्यक्रम में रामचंद्र कल्लो, शिरो कोमरे, शकुंतला नरेटी, मुकेश नरेटी, तुलसी मतलामी, नंदू खरे, अशोक भास्कर, देवजी देहारी, नरेश कोमरा, टिकेश्वर रावटे, बलराम टेपरिया, संतो दुग्गा, दीपक पुड़ो, बोधन साहू, रघुनाथ मण्डावी, मनोज बघेल, संजय उइके, लोकेश नरेटी, सोमनाथ कुमेटी, सोहन उयके, लालसाय यादव, मुकेश नरेटी, सहित भाजपा के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्त्ता उपस्थित हुये |
0 Comments