Ticker

6/recent/ticker-posts

Durgkondal: गोड़पाल नाला पर पुल निर्माण में देरी,विधायक ने किया निरीक्षण*

*गोड़पाल नाला पर पुल निर्माण में देरी,विधायक ने किया निरीक्षण*

*गोड़पाल नाला निरीक्षण के दौरान विधायक ने पैदल पार किया नाला*

*चाउरगांव से ओटेकसा तक सड़क बनी, लेकिन पुल निर्माण अधूरा, ग्रामीण परेशान*



*दुर्गकोंदल।* प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत चाउरगांव, गोडपाल से ओटेकसा  तक सड़क का निर्माण कार्य तो पूरा हो चुका है, लेकिन गोडपाल नाला पर पुल का निर्माण वर्षों से लंबित है। निर्माण कार्य के समय विभागीय अधिकारियों ने वादा किया था कि केंद्र सरकार की स्वीकृति मिलते ही पुल का निर्माण शुरू होगा, लेकिन अब तक कोई प्रगति नहीं हुई है।इस समस्या पर ध्यान देते हुए विधायक सावित्री मनोज मंडावी ने गोडपाल नाला का निरीक्षण किया। उन्होंने खुद नाला पार कर स्थिति का जायजा लिया और ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। विधायक ने कहा कि पुल निर्माण में देरी के कारण आसपास के 7-8 गांव बाढ़ के समय टापू में बदल जाते हैं, जिससे लोग शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य बुनियादी सुविधाओं से वंचित हो रहे हैं।विधायक ने क्षेत्रीय जनता को आश्वासन दिया कि जिला निर्माण समिति कांकेर द्वारा जल्द ही पुल निर्माण कार्य की स्वीकृति दी जाएगी। उन्होंने कहा कि यह समस्या प्राथमिकता के साथ हल की जाएगी ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके।पुल की अनुपस्थिति से ग्रामीणों को हर साल भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। विधायक के इस दौरे से क्षेत्र की जनता को उम्मीद है कि अब उनकी समस्या को गंभीरता से लिया जाएगा और पुल निर्माण जल्द ही शुरू होगा।निरीक्षण के दौरान उपस्थित लोग  इस निरीक्षण में जनपद अध्यक्ष गोपी बढ़ाई, विधायक प्रतिनिधि हुमन मरकाम, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शोपसिंह आंचला, हीरालाल कोमरे, अर्जुन टांडिया,भारसिंह प्रधान, सुखचंद प्रजापति,बिरसाय नायक सियाराम दरो और अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments