*विधायक सावित्री मनोज मंडावी ने विनय उइके के अंतिम संस्कार में पहुंचकर परिवार को दी सांत्वना*
दुर्गूकोंदल।ग्राम गोड़पाल में पूर्व जिला पंचायत सदस्य अमिता उइके और सरपंच ललेश्वरी उइके के भतीजे, तथा प्रधानपाठक प्राथमिक शाला भूरकागुदुम जोहर उइके के सुपुत्र विनय (पिंटू) उइके का 10 सितम्बर को आकस्मिक निधन हो गया।विनय उइके जिनकी उम्र मात्र 25 वर्ष थी, का देहांत पूरे क्षेत्र के लिए शोक का विषय बन गया।इस दुखद घटना की सूचना मिलते ही विधायक श्रीमती सावित्री मनोज मंडावी अंतिम संस्कार (काठी) में पहुंचीं। उन्होंने परिवार के बीच पहुंचकर गहरी संवेदना व्यक्त की और कहा, बहुत ही कम उम्र में दुनिया को छोड़कर जाना परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है। ईश्वर इस दुःख की घड़ी में परिवार को सहन शक्ति प्रदान करें।विधायक ने मौके पर परिवार का हालचाल जाना और उन्हें इस मुश्किल समय में धैर्य बनाए रखने की सलाह दी। उनके साथ विधायक प्रतिनिधि हुमन मरकाम, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शोपसिंह आंचला, जनपद अध्यक्ष गोपी बढ़ाई, सुखचंद प्रजापति, नरेंद्र जैन, सिया राम दर्रो, और हीरा कोमरा भी उपस्थित रहे।

0 Comments