Ticker

6/recent/ticker-posts

Durgkondal: नवाचार और ज्ञान की मिसाल बनी संकुल कोंडे की क्विज़ प्रतियोगिता,बच्चों ने दिखाया अ अद्भुत उत्साह*

*नवाचार और ज्ञान की मिसाल बनी संकुल कोंडे की क्विज़ प्रतियोगिता,बच्चों ने दिखाया अ अद्भुत उत्साह*



दुर्गूकोदल 16 सितम्बर।

संकुल कोंडे में आज संकुल स्तरीय राष्ट्रीय अविष्कार क्विज़ प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम पंचायत कोंडे के सरपंच श्री प्रेम पुडो के करकमलों द्वारा हुआ। और उनके द्वारा प्रथम स्थान वाले संस्था के बच्चों को रु.1000 की प्रोत्साहित राशि देने की घोषणा की इस प्रतियोगिता में संकुल के 10 प्राथमिक विद्यालयों और 03 माध्यमिक विद्यालयों ने भाग लिया। प्रश्नोत्तरी में विज्ञान, गणित, हिंदी एवं अंग्रेज़ी से जुड़े प्रश्न पूछे गए। बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ उत्तर दिए और अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

प्रश्नों में विज्ञान दिवस, गणित दिवस एवं पर्यावरण दिवस कब मनाए जाते हैं, जैसे सामान्य ज्ञान से जुड़े सवालों के साथ-साथ स्थानीय बोली का प्रश्न—एक कोरी बराबर कितना होता है भी शामिल रहा।प्राथमिक स्तर पर प्रथम स्थान  प्राथमिक विद्यालय हुलघाट माध्यमिक स्तर पर प्रथम माध्यमिक विद्यालय कोंडे समापन अवसर पर संकुल प्राचार्य श्री बाबूलाल कोमरा ने बच्चों को विज्ञान विषय की महत्ता समझाई और कहा कि विज्ञान हमारे दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा है तथा यह बच्चों में नवाचार और जिज्ञासा की भावना को बढ़ावा देता है।कार्यक्रम में विशेष रूप से राधेलाल समरथ, पुनित पिस्दा, लेखराम टांडिया, थनेद्र बहादुर सिंह नागवंशी, रविन्द्र धमनेश्वर, अनुराग कंवर, निलेश कुमार सिन्हा, राजकुमार निषाद, भागीरथी केकती, दिलपती शुभम  डोंगरे, दयाराम पोटाई, रूपेश कुमार नेताम, नोहर सिंह खरे,  सावित्री सिन्हा,  सरिता राजपूत, इंद्राणी देशमुख सहित अनेक शिक्षक गण एवं गणमान्यजन उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments